डिजाइन फोटो 
वीडियो

'सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई'... आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO

Aaditya Thackeray Statement: आदित्य ठाकरे ने सोनम वांगचुक के अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पीएम मोदी के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बयान और राम मंदिर ट्रस्ट पर बड़ा हमला बोला।

वंदना शर्मा

शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन और सरकार की कार्यशैली पर कड़ा बयान दिया है। उन्हेंने कहा है कि सोनम वांगचुक युवाओं और छात्रों के लिए अनशन पर बैठे हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील बनी हुई है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सीधा निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग की और सरकार की तुलना 'ब्रिटिश राज' से की है।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए, ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस संकट का देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने मनमोहन सिंह के कार्यकाल का हवाला देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की आवश्यकता जताई।

आमिर खान के बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मुद्दा यह नहीं है कि कोई सेलिब्रिटी है या नहीं, बल्कि यह है कि सरकार अनशनरत व्यक्ति की बात सुन क्यों नहीं रही है। आदित्य ठाकरे ने राम मंदिर ट्रस्ट के कामकाज की सुप्रीम कोर्ट द्वारा जांच की मांग की और भाजपा पर आरोप लगाया कि उनकी योजनाएं केवल चुनावों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं, जैसे 'लाडली योजना' और अन्य सरकारी वादे। इस वीडियो को पूरा जरूर देखे...

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट