आठवां वेतन आयोग (सोर्स- डिजाइन फोटो)
वीडियो

8वें वेतन आयोग को लेकर आए 5 बड़े अपडेट, जानिए कब बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन

8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़े पांच बड़े अपडेट सामने आए हैं। आयोग देश के विभिन्न शहरों में लगातार बैठकें कर रहा है और कर्मचारी संगठनों व यूनियनों से सुझाव जुटा रहा है।

मनोज आर्या

8th Pay Commission Latest Update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़े पांच बड़े अपडेट सामने आए हैं। आयोग देश के विभिन्न शहरों में लगातार बैठकें कर रहा है और कर्मचारी संगठनों व यूनियनों से सुझाव जुटा रहा है। हाल ही में मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर और चंडीगढ़ में बैठकों के साथ-साथ कंसलटेंट नियुक्त करने के नियमों में बदलाव से जुड़े नोटिस चर्चा में हैं। 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली बैठक के लिए कर्मचारी संगठनों द्वारा मेमोरेंडम जमा कराने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जबकि बेंगलुरु, जयपुर और चंडीगढ़ के दौरे पहले ही संपन्न हो चुके हैं।

हालांकि, इन बैठकों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का मतलब यह नहीं है कि सैलरी या फिटमेंट फैक्टर पर तत्काल कोई फैसला हो गया है। न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित 8वें वेतन आयोग को अपने गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर यानी मई 2027 के आसपास अपनी सिफारिशें सौंपनी हैं। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सरकार की समीक्षा और अंतिम मंजूरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नई सैलरी, भत्तों और पेंशन ढांचे में बदलाव लागू होंगे। कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें।

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर