Kanpur Police Cyber Fraud Mastermind Abhay Shukla: कानपुर पुलिस की कार्रवाई के बाद 250 करोड़ रुपये के एक बड़े साइबर धोखाधड़ी मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड अभय शुक्ला उर्फ 'सुल्तान मिर्जा' बताया जा रहा है, जो ठगी के करोड़ों रुपये लेकर दुबई के महंगे पबों और डिस्कोथेक में अय्याशी करता था। पुलिस ने इस मामले में राजवीर सिंह और शिवम सिन्हा को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ के बाद चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं।
आरोपी शिवम के मोबाइल से एक वीडियो बरामद हुआ है जिसमें मास्टरमाइंड अभय शुक्ला दुबई में रशियन डांसर्स के साथ नोटों की गड्डियां हवा में उड़ाता नजर आ रहा है। जांच में यह भी पता चला कि वह गेमिंग और बैटिंग फ्रॉड के जरिए अवैध कमाई करता था और पकड़े गए पैसों का बड़ा हिस्सा अपने पास रखता था। फिलहाल पुलिस मास्टरमाइंड अभय शुक्ला की तलाश में जुटी हुई है, जिसके नेपाल या दुबई में छुपे होने की आशंका जताई जा रही है।