इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ पिया फिनाइल, मचा हड़कंप, 4 पर FIR दर्ज  
वीडियो

इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ पिया फिनाइल, मचा हड़कंप, 4 पर FIR दर्ज

Indore news: शहर में 24 किन्नरों के द्वारा एक साथ फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। सभी को शहर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूजा सिंह

Transgenders Drank Phenyl Together: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक साथ 24 किन्नरों के द्वारा फिनाइल पीकर अपनी जान देने की कोशिश की गई। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सभी किन्नरों को शहर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नंदलालपुरा और एमआर-10 इलाके में किन्नरों के दो गुटों, पायल गुरु और सपना हाजी के बीच वर्चस्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी आपसी कलह का फायदा उठाने के लिए दो कथित पत्रकार, पंकज जय और उसका साथी अक्षय, एक गुट के पास पहुंचे। उन्होंने खुद को पत्रकार बताकर उनकी छवि खराब करने की धमकी दी और उनसे पैसों की मांग करने लगे। लेकिन किन्नरों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। पैसे न मिलने पर  किन्नर को जबरन एक बिल्डिंग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच