सोनीपत वृद्धाश्रम में व्यापारी शिवचरण के अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन सोर्स- सोशल मीडिया
उत्तराखण्ड

हम बहुत शर्मिंदा हैं...अस्थि विसर्जन में भी नहीं पहुंची बेटियां, 10 साल के बिछड़े भाई ने निभाई रस्म

Haridwar Ashes Immersion Brother Story: सोनीपत वृद्धाश्रम में कपड़ा व्यापारी शिवचरण के अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन में भी नहीं पहुंची बेटियां। बड़े भाई ने निभाई अंतिम रस्म।

अमन मौर्या

Sonipat Old Age Home Shivcharan Gupta: हरियाणा के सोनीपत स्थित वृद्धाश्रम में कपड़ा व्यापारी शिवचरण रतन गुप्ता की मौत का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है। अंतिम संस्कार के बाद अब हरिद्वार में अस्थी विसर्जन में भी उनकी तीनों बेटियां नहीं पहुंचीं। दूसरी ओर सोशल मीडिया के माध्यम से भाई की मौत की जानकारी मिलने पर शिवचरण के बड़े भाई महेंद्र गुप्ता ने हरिद्वार पहुंचकर अंतिम रस्में निभाईं। महेंद्र गुप्ता बताया कि करीब दस साल पहले नेपाल में आए भूकंप के दौरान उन्होंने अपने भाई को मृत मान लिया था।

सोशल मीडिया से मिली भाई को जानकारी

महेंद्र गुप्ता ने बताया कि हाल ही में उनको सोशल मीडिया के जरिए भाई की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद वे हरिद्वार पहुंचे और अस्थि विसर्जन किया। उन्होंने बताया कि सात भाई-बहनों में वह बड़े हैं। पिछले लगभग दस सालों से शिवचरण से किसी प्रकार से संपर्क नहीं था। महेंद्र ने बताया कि नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान उनको लगा था कि शायद भाई शिवचरण की मौत हो गई है। इसीलिए तब से उन्होंने भाई को मृत मान लिया था।

सोशल मीडिया के माध्यम से भाई शिवचरण की मौत की जानकारी मिलने पर वह हरिद्वार पहुंचे और अस्थि विसर्जन की अंतिम रस्में निभाईं। इस दौरान संस्थान से जुड़े कई लोग भी वहां मौजूद रहे।

बेटी ने जताई शर्मिंदगी

वृद्धाश्रम प्रबंधन ने बताया कि शिवचरण गुप्ता की बड़ी बेटी से दोबारा उनकी बातचीत हुई। इस दौरान बेटी ने कहा कि उनके पिता का अच्छे से अस्थि विसर्जन कर दिया जाए। वृद्धाश्रम प्रबंधन से बेटी ने कहा कि पिता का छोटा भाई समझकर आप पूरी रस्म निभा देना। बेटी का कहना था कि अगर उसकी तबीयत ठीक होती तो वह हरिद्वार जरूर आती। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उनकी बड़ी बेटी ने कहा कि वह बहुत शर्मिंदा हैं। अपने पिता से वो बहुत प्यार करती थी, लेकिन उनकी कुछ मजबूरियां रही होंगी।

वीडियो कॉल के जरिए हुआ था अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, मृतक शिवचरण गुप्ता की तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी नेपाल में, दूसरी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में और तीसरी मुंबई में रहती है। घटना के समय दो बेटियां गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थीं, इस कारण वो समय पर सोनीपत नहीं पहुंच पाईं। वहीं सबसे छोटी बेटी ने अकेले आने में असमर्थता जताई और वीडियो कॉल के जरिए पिता की अंतिम विदाई देखने का फैसला किया था।

शरीयत मानने वाले अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते... लाल किले से वंदे मातरम गायन पर अबू आजमी का बयान

आय से अधिक संपत्ति केस में घिरे राहुल गांधी, इलाहाबाद HC के फैसले के खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट; 17 को फैसला!

कौन थे पिंगली वेंकैया? जानें भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के असली डिजाइनर की अनसुनी दास्तान

शहीद राजगुरु की अमर गाथा: पुणे के खेड़ से लाहौर जेल तक, जानिए भगत सिंह और सुखदेव के साथ उनके बलिदान की कहानी

यूपी में महिलाओं को योगी सरकार देगी 50-50 हजार रुपये! चुनाव से पहले BJP ने अपनाया बिहार वाला फॉर्मूला