नरेंद्र मोदी, (प्रधानमंत्री) 
उत्तराखण्ड

National Games: देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का हुआ आगाज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज नेशनल गेम्स शुरू हो रहे हैं। ये वर्ष उत्तराखंड के निर्माण का 25वां वर्ष है। इस युवा राज्य में देश के कोने-कोने से आए हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं।

मनोज आर्या

देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ हो गया।  राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। पीएम मोदी रथ पर सवार होकर स्टेडियम में प्रवेश किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज नेशनल गेम्स शुरू हो रहे हैं। ये वर्ष उत्तराखंड के निर्माण का 25वां वर्ष है। इस युवा राज्य में देश के कोने-कोने से आए हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत की बड़ी सुंदर तस्वीर यहां दिख रही है। इस बार की नेशनल गेम्स एक प्रकार से ग्रीन गेम्स है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये नेशनल गेम्स का आयोजन यहां देवभूमि उत्तराखंड में हो रहा है यहां पर जो दर्शक देश के दूसरे हिस्से आएंगे और वे उत्तराखंड के तीसरे हिस्सों में जाएंगे। यानी इससे सिर्फ खिलाड़ियों का फायदा नहीं होता बल्कि इससे अर्थव्यवस्था भी ग्रो करती है। मुझे खुशी है कि उत्तराखंड तेजी से प्रगति कर रहा है। कल ही उत्तराखंड देश का ऐसा राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता लागू की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेज़बानी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। जब भारत में ओलंपिक आयोजित होगा है, तो वो भारत के खेल को एक नए आसमान पर लेकर जाएगा।

पीएम मोदी ने यूसीसी का किया जिक्र

पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं से स्टेडियम में फ्लश लाइट जलवाई और नेशनल गेम्स के शुभारंभ की घोषणा की। इसके बाद वे एक दिन पहले प्रदेश में लागू की गई यूनिफॉर्म सिविल कोड की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कल ही उत्तराखंड देश का ऐसा राज्य बना, जिसने यूसीसी लागू किया। पीएम ने कहा कि यूसीसी से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। संविधान की मूल भावना मजबूत होगी। खेल भी हमें भेदभाव की भावना से दूर करता है। यही भावना यूसीसी की भी है। किसी से कोई भेदभाव नहीं, सभी यूसीसी के लिए बराबर है।

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी