सहस्त्रधारा में भारी बारिश के बाद उफान पर नदी, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर आई आसमानी आफत, सहस्त्रधारा में बादल फटा, खिलौने की तरह बह गईं कारें

Uttarakhand की राजधानी के पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में देर रात बादल फटने से भारी तबाही मची है। तेज बारिश के चलते सहस्त्रधारा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे नदी किनारे की कई दुकानें बह गईं।

प्रतीक पाण्डेय

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में भारी नुकसान हुआ है। यहां देर रात आई आसमानी आफत ने दर्जनों लोगों को परेशान कर दिया। दुकानें बह जाने से लाखों का नुकसान हुआ है। इस आपदा में दो लोगों के लापता होने की खबर है, जिनकी तलाश अब भी जारी है।

जिला प्रशासन को घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और जेसीबी समेत अन्य उपकरणों की मदद से राहत अभियान में जुट गईं। कई स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

सभी स्कूल किए गए बंद

जिलाधिकारी सविन बंसल ने रात में ही आपात बैठक कर सभी संबंधित विभागों को सक्रिय किया। एसडीएम कुमकुम जोशी घटनास्थल पर मौजूद रहीं। भारी बारिश के मद्देनजर देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

तेज बहाव में बह गईं गाड़ियां

आईटी पार्क के पास सड़क पर खड़ी गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मालदेवता क्षेत्र में सौंग नदी उफान पर है, जिससे कुछ रिसॉर्ट और होटल मलबे और पानी की चपेट में आ गए हैं।

देहरादून के मोहनी रोड, पूरन बस्ती, बलबीर रोड, भगत सिंह कॉलोनी और संजय कॉलोनी जैसे इलाकों में बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस गया है। आईटी पार्क के पास हाल ही में बनी सड़क मलबे के कारण टूट गई है। अधोईवाला और अपर राजीवनगर में बिजली के ट्रांसफार्मर बह जाने की भी सूचना है।

एक पुल भी हुआ डैमेज

नगर निगम के कंट्रोल रूम को शहर भर से जलभराव, मलबा आने और पेड़ गिरने की सूचनाएं मिल रही हैं। कुछ सड़कों पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है और एक पुल के टूटने की भी खबर है। टीमें राहत कार्य में जुटी हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन की समय पर कार्रवाई से बड़ी जनहानि टल गई, लेकिन नुकसान बहुत अधिक हुआ है। लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है और प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति