नए साल से पहले बिहार में बड़ा फेरबदल, पटना के एसएसपी समेत 62 IPS अफसरों का ट्रांसफर 
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ताबड़तोड़ एक्शनः 15 IPS के तबादले, 9 जिलों के कप्तान भी बदले गए

IPS Transfer In UP: उत्तर प्रदेश में रविवार को शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन के निर्देश पर 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। जिसमें 9 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।

अमन उपाध्याय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए, इस बार कुल 15 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। । जिनमें जौनपुर, बहराइच, गोंडा और श्रावस्ती समेत 9 जिलों के पुलिस अधीक्षक ( पुलिस कप्तान ) भी शामिल हैं। क्रिसमस और नए साल को देखते हुए ये पुलिस विभाग में बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है।

जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें डॉ अजय पाल शर्मा को SP जौनपुर के पद से हटाया दिया गया है। डॉ. अजय पाल शर्मा को अब प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल प्रभारी बनाया गया है। डॉ कौस्तुभ को अंबेडकरनगर SP के पद से हटाकर जौनपुर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। लखनऊ कमिश्नरी मे DCP साउथ केशव कुमार को अंबेडकरनगर का एसपी बनाया गया है।

डॉ ओमवीर सिंह को बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया

अपर्णा रजत कौशिक को कासगंज जिले से हटाकर अमेठी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. कानपुर कमिश्नरी में तैनात अंकिता शर्मा को SP कासगंज बनाया गया है। अनूप कुमार सिंह को अमेठी एसपी के पद से हटाकर अब 35वीं PAC का कमांडेंट तैनात किया गया है। विक्रांत वीर को बलिया पुलिस अधीक्षक के पद से देवरिया का एसपी बनाया गया है। लखनऊ मे DCP पश्चिम के पद पर तैनात डॉ ओमवीर सिंह को बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

अभिषेक महाजन को सिद्धार्थनगर का एसपी बनाया गया

वहीं, लखनऊ कमिश्नरी में DCP नार्थ के पद पर काम कर रहे राम नयन सिंह को बहराइच का एसपी बनाया गया है.। चिरंजीवी नाथ सिन्हा को हाथरस जिले का एसपी बनाया गया है। प्राची सिंह को SP सिद्धार्थनगर के पद से हटाकर 32 PAC वाहिनी का कमांडेंट बना दिया गया है। अभिषेक महाजन को सिद्धार्थनगर का एसपी बनाया गया है।

बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला को भी हटाया गया

संकल्प शर्मा को देवरिया एसपी पद से हटाकर लखनऊ कमिश्नरी भेजा गया है। वृंदा शुक्ला को बहराइच एसपी के पद से हटाकर 1090 भेजा गया है। इसके अलावा निपुन अग्रवाल को हाथरस SP पद से हटा दिया गया है। निपुन अग्रवाल को अब लखनऊ कमिश्नर कार्यालय भेज दिया गया है।

SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी

भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, 7.8% रही GDP ग्रोथ, PM मोदी ने बताया निराशावादी लोगों की हार

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल! सपाइयों को दिया जीत का महामंत्र, कल से बूथ लेवल पर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता