अभिनव अरोड़ा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

कोर्ट पहुंचा वायरल ब्वॉय अभिनव अरोड़ा का परिवार, इन यूट्यूबर्स के लिए बजी खतरे की घंटी!

हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि बटोरने वाले अभिनव अरोड़ा के घरवालों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में अभिनव अरोड़ा के तमाम वीडियो वायरल किए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया है।

अभिषेक सिंह

मथुरा: हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि बटोरने वाले अभिनव अरोड़ा के घरवालों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में अभिनव अरोड़ा के तमाम वीडियो वायरल किए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया है। ताजा मामला जगद्गुरु रामभद्राचार्य के मंच से जुड़ा हुआ है।

बीते दिनों जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सोशल मीडिया के मशहूर बाल संत अभिनव अरोड़ा को मंच से फटकार लगाई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अभिनव और उनके परिवार को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आज अभिनव अरोड़ा का परिवार मथुरा कोर्ट पहुंचा और 7 यूट्यूबर्स के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

क्या कोर्ट पहुंचे अभिनव

इस मामले में अभिनव अरोड़ा ने कहा कि 19 अक्टूबर को पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए मैं कोर्ट पहुंचा हूं। मेरा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रामभद्राचार्य महाराज जी भी हैं। लेकिन इस वीडियो के जरिए कुछ यूट्यूबर्स मेरी भक्ति पर सवाल उठा रहे हैं। जब मेरी भक्ति की बात आई तो मैं कोर्ट पहुंचा हूं।

अभिनव के वकील आजाद ने बताया कि बच्चे की मां की तरफ से मथुरा कोर्ट में अर्जी दी गई है, जिसमें 7 यूट्यूबर्स के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की गई है। जब पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अभिनव और उसका परिवार परेशान होकर मथुरा कोर्ट की सड़क पर पहुंच गया। आज की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 6 नवंबर तय की है। साथ ही मथुरा पुलिस से इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट भी मांगी है।

रामभद्राचार्य के मंच पर क्या हुआ था?

अभिनव के परिजनों के मुताबिक उन्हें और उनके बेटे को बदनाम किया जा रहा है। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साजिश के तहत सोशल मीडिया पर एजेंडा चलाया जा रहा है। बेटे की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो एक कार्यक्रम का है। वीडियो में जगद्गुरु रामभद्राचार्य अभिनव को डांटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अभिनव स्टेज पर खड़े होकर ताली बजाकर डांस कर रहे हैं। इसी बीच रामभद्राचार्य कहते हैं कि उसे नीचे उतारो, मेरी अपनी मर्यादा है।

अभिनव अरोड़ा के वकील के मुताबिक जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी एक बार जांच होनी चाहिए थी। जो यूट्यूबर अभिनव के खिलाफ वीडियो बना रहे हैं, उन्हें अभिनव का पक्ष जानना चाहिए था। एकतरफा एजेंडा फैलाया जा रहा है, जिससे बच्चे की छवि खराब हो रही है। बच्चा अभी पढ़ाई कर रहा है। उनके पिता का नाम तरुण अरोड़ा है। उनका परिवार मथुरा के कृष्णा नगर में रहता है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना