वाराणसी पुलिस  (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

मिशन शक्ति के तहत वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेन स्नैचिंग और दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Varanasi Crime News: वाराणसी में मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने महिलाओं से जुड़े अपराधों के दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश दिया।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Varanasi Police Encounter: भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन से ठीक पहले वाली रात वाराणसी कमिश्नरेट के वरुणा जोन पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश दिया है। मिशन शक्ति के तहत शिवपुर और कैंट थाना पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा गया है।

शिवपुर क्षेत्र में एक महिला की चेन खींचने वाले आरोपी और कैंट क्षेत्र में महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने उसी रात धर दबोचा है। दोनों घटनाओं में पुलिस की मुस्तैदी और सटीक कार्रवाई ने पूरे शहर में चर्चा छेड़ दी है।

कैंट एवं शिवपुर पुलिस की टीमों ने अपराधियों को किया गिरफ्तार

डीसीपी प्रमोद कुमार और एडीसीपी लिपि नागायच के निर्देशन में कैंट एवं शिवपुर पुलिस की टीमों ने बेहतरीन समन्वय के साथ यह अभियान चलाया। सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ की और अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया।

रक्षाबंधन का त्योहार भाई द्वारा बहन की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना को साकार करते हुए वरुणा जोन पुलिस ने साबित कर दिया कि महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ परिवार की नहीं, बल्कि प्रशासन और पुलिस की भी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

जनपद में जारी रहेगा ज़ीरो टॉलरेंस एक्शन

मिशन शक्ति के तहत चल रहे इस अभियान में पुलिस लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर नजर रखे हुए है। डीसीपी वरूणा प्रमोद कुमार का कहना है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़, चेन स्नैचिंग या यौन अपराध जैसे मामलों में रियायत की जगह ही नहीं है, ज़ीरो टॉलरेंस एक्शन जारी रहेगा।

इन दोनों एनकाउंटरों से अपराधियों में खौफ फैला है और आम महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर हुई इस कार्रवाई को शहरवासी महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम बता रहे हैं।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव