वाराणसी (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को प्रशासन अलर्ट; 61 राहत शिविर और 198 नावें तैयार, NDRF और PAC रहेंगी मुस्तैद

Varanasi Flood Relief Camps: गंगा और वरुणा नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए वाराणसी प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। 61 राहत शिविर, 198 नावें और 21 बाढ़ चौकियां तैयार हैं।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Varanasi Flood Preparedness: गंगा और वरुणा नदियों के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी और बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने से लेकर भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पशुधन की सुरक्षा तक के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 61 राहत शिविर और 198 नावें तैयार रखी हैं।

जिले में संभावित बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 61 बाढ़ राहत शिविर चिन्हित किए गए हैं। इन शिविरों में कम्युनिटी किचन के माध्यम से तीनों समय भोजन, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, बिस्तर, स्वच्छता और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। राहत शिविरों में राजस्व, चिकित्सा, पशुपालन, नगर निगम सहित संबंधित विभागों की टीमें तैनात रहेंगी।

आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए जिले में 198 नावों की व्यवस्था की गई है। नावों के संचालन में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए प्रशिक्षित नाविकों और संबंधित बचाव टीमों की मदद ली जाएगी।

21 बाढ़ चौकियां स्थापित

संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी के लिए 21 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इन चौकियों से जलस्तर, आवागमन और जनसुरक्षा से जुड़ी सूचनाएं तत्काल बाढ़ नियंत्रण कक्ष और उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया जाएगा।

बाढ़ की स्थिति और मौसम पर नजर रखने के लिए 24 घंटे बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग और मौसम विभाग से प्राप्त अधिकृत सूचनाओं के आधार पर जलस्तर एवं परिस्थितियों का लगातार आकलन किया जा रहा है।

NDRF, जल पुलिस और PAC मुस्तैद

बाढ़ की गंभीर स्थिति में रेस्क्यू अभियान के लिए NDRF, जल पुलिस और PAC की टीमें तैयार रखी गई हैं। जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी तटवर्ती इलाकों और प्रभावित स्थानों से लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ राहत सामग्री पहुंचाने में इन टीमों की मदद ली जाएगी।

पशुधन की सुरक्षा के भी इंतजाम

प्रशासन ने मानव जीवन के साथ पशुधन की सुरक्षा के लिए भी विशेष तैयारी की है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए भूसे की व्यवस्था की गई है। पशुपालन विभाग की टीमें उपचार, टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए तैयार रहेंगी। राहत शिविरों में प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाओं और चिकित्सा दलों की व्यवस्था भी की जाएगी।

बाढ़ से निपटने के लिए राजस्व, पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य, पशुपालन, सिंचाई, विद्युत, जलकल, खाद्य एवं रसद और लोक निर्माण विभाग समेत संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य प्रभावित लोगों की सुरक्षित निकासी, त्वरित रेस्क्यू और समयबद्ध राहत सुनिश्चित करना है।

नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ अथवा अत्यधिक जलभराव की स्थिति में नदी, नालों, तेज बहाव और जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर अनावश्यक रूप से न जाएं। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन या बाढ़ नियंत्रण कक्ष को दें।

India-Brazil TMM Meeting: भारत और ब्राजील के बीच हुई ऐतिहासिक डील, 2030 तक व्यापार में आएगा जबरदस्त उछाल

नेपाल बाढ़ में मद्रास HC के पूर्व जज वी. शिवज्ञानम लापता, 4 दिन से नहीं मिला कोई सुराग, CJI से मदद की गुहार

समुद्र की गहराई में बढ़ेगी भारत की धाक: नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, जानें क्यों कांपेंगे दुश्मन

भारत कभी महाशक्ति बनने के पीछे नहीं भागा, टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, दिया मानवता का संदेश

AIMIM नेता महबूब अली की चाकू मारकर हत्या, 5-6 हमलावरों ने घेरकर किया हमला, हैदराबाद में सनसनी