शिल्पा शेट्टी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वाराणसी

काशी पहुंचीं शिल्पा शेट्टी; बाबा विश्वनाथ के दरबार में की पूजा-अर्चना, आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुई एक्ट्रेस

Shilpa Shetty Varanasi Visit: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर 'हर-हर महादेव' का जयघोष किया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Shilpa Shetty Worshiped Kashi Vishwanath: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं। काशी पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। पूजा के बाद उन्होंने "हर-हर महादेव" का जयघोष किया और काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा की जमकर सराहना की।

"ॐ नमः शिवाय" मंत्र का किया जाप

बुधवार शाम वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शिल्पा शेट्टी सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करते हुए देश-दुनिया में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मंदिर प्रशासन ने किया सम्मानित

पूजा के उपरांत मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें बाबा का प्रसाद, रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मंदिर से बाहर निकलते समय उनके माथे पर त्रिपुंड का तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला दिखाई दी। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए पूरे उत्साह के साथ "हर-हर महादेव" का जयघोष किया।

साड़ी शोरूम के उद्घाटन समारोह में होंगी शामिल

"बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। काशी आकर मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। जब भी अवसर मिलता है, मैं बाबा के दर्शन के लिए जरूर आती हूं।"

शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उनके वाराणसी दौरे का मुख्य उद्देश्य शहर में एक साड़ी शोरूम के उद्घाटन समारोह में शामिल होना है। उन्होंने कहा कि वाराणसी अपनी संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और विश्व प्रसिद्ध बनारसी साड़ियों के लिए पूरी दुनिया में अलग पहचान रखता है और यहां आना हमेशा एक विशेष अनुभव होता है।

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ शुरू हुआ शिल्पा शेट्टी का वाराणसी दौरा अब शहर के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आगे बढ़ेगा। बॉलीवुड अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर और कार्यक्रम स्थल पर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां