काशी विश्वनाथ धाम-लड्डू गोपाल (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

श्री काशी विश्वनाथ धाम में अद्भुत संयोग, मंगला आरती में विश्वेश्वर के साथ लड्डू गोपाल ने भक्तों को दिए दर्शन

Krishna Janmashtami Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में 5 सितंबर प्रातः मंगला आरती के दौरान श्री काशी विश्वनाथ के साथ लड्डू गोपाल ने भी भक्तों को दर्शन दिए। अलौकिक दृश्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव
अत्यंत हर्षोल्लास एवं समारोहपूर्वक मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पश्चात् प्रातःकाल भगवान श्री काशी विश्वनाथ की मंगला आरती के पावन अवसर पर श्री विश्वेश्वर के दिव्य स्वरूप के साथ लड्डू गोपाल ने भी भक्तों को एक साथ दर्शन दिए।
महादेव के सौम्य, सुंदर, कल्याणकारी श्री विश्वनाथ स्वरूप की मंगलकारी मंगला आरती आराधना में भगवान् लड्डू गोपाल श्री विश्वेश्वर के साथ विराजे। यह अलौकिक दृश्य भक्तों के लिए श्रद्धा, प्रेम और आध्यात्मिक आनंद का अद्वितीय अवसर बना।
श्री विश्वेश्वर के अनुग्रह एवं कन्हैया के अनुराग से समस्त सनातन आस्था के श्रद्धालु निरंतर समृद्ध हों, उनका जीवन सुख, शांति, श्रद्धा एवं भक्ति से परिपूर्ण हो तथा सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना निरंतर सशक्त होती रहे। धाम में यही मंगलकामना की गई।

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल