वाराणसी एक्सप्रेस (सोर्स- फोटो नवभारत) 
वाराणसी

काशी को पीएम मोदी की नई सौगात: छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, पहले सफर में समय से पहले पहुंची ट्रेन

Chheharta Varanasi Express:PM नरेंद्र मोदी की सौगात छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस अपने पहले सफर में निर्धारित समय से पहले वाराणसी पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रियों और श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Chheharta Amritsar Varanasi Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और सौगात शनिवार को काशी पहुंची। छेहरटा (अमृतसर)–वाराणसी एक्सप्रेस अपने पहले सफर में निर्धारित समय से पहले वाराणसी पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन और उससे आए श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया।

निर्धारित समय से पहले प्लेटफॉर्म पर पहुंची वाराणसी एक्सप्रेस

छेहरटा (अमृतसर) से चलकर सीरगोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस शनिवार दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर, निर्धारित समय से करीब 10 मिनट पहले वाराणसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 8 पर पहुंची। ट्रेन के प्रथम आगमन पर भाजपा महानगर और जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण के साथ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया।

काशी पहुंचा 200 श्रद्धालुओं का जत्था

ट्रेन से जालंधर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां के पूर्व महासचिव सत पॉल विरदी के नेतृत्व में लगभग 200 श्रद्धालुओं का जत्था काशी पहुंचा। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि यह ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से काशी को मिली महत्वपूर्ण सौगात है। उनके अनुसार, यह सेवा अमृतसर के छेहरटा स्टेशन को सीधे बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी और संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर से जोड़ती है। इससे धार्मिक पर्यटन, व्यापार और यात्रियों की सुविधा को नई गति मिलेगी।

सप्ताह में 3 दिन चलेगी छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 14624 प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को छेहरटा से रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 14623 प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को वाराणसी से छेहरटा के लिए प्रस्थान करेगी।

नई रेल सेवा के शुरू होने से पंजाब और पूर्वांचल के बीच संपर्क और मजबूत होगा। धार्मिक यात्रियों के साथ-साथ आम यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों को भी इस ट्रेन से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO