पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हादसे की फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़: Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रेलर में घुसी कार; एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

Purvanchal Expressway Accident: आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। माइलस्टोन 238 के पास एक कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अमन उपाध्याय

Azamgarh  Purvanchal Expressway Accident 5 Killed:  उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कंधरापुर थाना क्षेत्र के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आगे चल रहे एक ट्रेलर से पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार सीधे आगे चल रहे भारी कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से कंटेनर के नीचे दब गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। एक्सप्रेस-वे पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

एक ही परिवार के 5 चिराग बुझे

पुलिस के मुताबिक, इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांचों मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह परिवार बिहार के सिवान जिले का रहने वाला था और कार से फरीदाबाद की ओर जा रहा था। सफर के दौरान ही उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

क्रेन की मदद से बाहर निकाले गए शव

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। कार कंटेनर के भीतर इस कदर फंसी हुई थी कि शवों को बाहर निकालना नामुमकिन था। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन मंगवाई और कड़ी मशक्कत के बाद कार और कंटेनर को अलग किया गया। गैस कटर और क्रेन की मदद से वाहन को काटकर शवों को बाहर निकाला जा सका, जिसे देख वहां लोगों की रूह कांप गई।

घटना के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन के जरिए किनारे कराया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल हो सकी। आजमगढ़ पुलिस का कहना है कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित करने के साथ-साथ हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके का 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP में तिरंगा लहराने का ऐलान

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा