मायावती ने मनुस्मृति पर दिया बड़ा बयान 
उत्तर प्रदेश

मनुस्मृति पर खुलकर बोलीं मायावती, कहा- बाबा साहब की तरह उन्हें भी पूरा ज्ञान; तभी इस व्यवस्था के खिलाफ

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने मनुस्मृति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है इस व्यवस्था के विरुद्ध आवाज उठाकर दुःखी व पीडितों को अपने पैरों पर खडा करने के लिए ही बीएसपी की स्थापना की है।

सौरभ शर्मा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने मनुस्मृति को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मायावती ने मनुस्मृति से ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बाबा साहेब अम्बेडकर को इसका पूरा पूरा ज्ञान था। साथ उन्होंने इसको लिखते हुए कहा कि मनुस्मृति का बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को इसका पूरी तरह से ज्ञान था। वहीं बाबा साहेब डा. अम्बेडकरल की अनुयायी व बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी इसका पूरा तरह से ज्ञान है। तभी वह इस व्यवस्था के विरुद्ध आवाज उठाकर यहां दुःखी व पीडितों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए ही बीएसपी की स्थापना की गई है, यह बिल्कुल सर्वविदित है। बसपा सुप्रीमो ने यह बात सोशल मीडिया को माध्यम से कहकर चेताया है।

स्वार्थ के चक्कर में संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

उन्होने कहा कि किसी भी तरह से कांग्रेस, बीजेपी व अन्य किसी भी पार्टी को उनके राजनैतिक स्वार्थ के चक्कर में, ख़ासकर आरक्षण को लेकर इस देश के संविधान को किसी भी कीमत पर बदलने नहीं दिया जायेगा और जरूरत पड़ने पर इसके विरुद्ध बी.एस.पी. संघर्ष के करने के लिए भी तैयार है।

बता दें कि राज्य में योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर बसपा चीफ ने कहा कि साथ ही, यू.पी. में बीजेपी सरकार का 8 वर्षों का शासनकाल, जनता की उम्मीदों के अनुसार किसी भी तरह से कतई खरा नहीं उतरा है। अगर कानून-व्यवस्था की बात करें तो इस मामले में तो स्थिति और ज्यादा खराब रही है, जिससे जनता को काफी दुख का सामना करना पड़ा है, इस ओर सरकार जरूर ध्यान देना चाहिए।

पहले उप्र बीमारू राज्य था- योगी

सोमवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि आठ वर्ष पहले उप्र को एक बीमारू राज्य और देश के विकास में रूकावट देने वाला माना जाता था, लेकिन अब यही उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था के विकास का इंजन बनकर उभरा हुआ है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिस उप्र को आठ वर्ष पहले केवल एक श्रम शक्ति के रूप में लोग जानते थे वह अब एक अर्थ शक्ति के रूप में उभरा हुआ है।

योगी ने यह बात यहां लोक भवन (मुख्‍यमंत्री कार्यालय) में अपनी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर अपने दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत अन्य सभी सहयोगियों के साथ मिलकर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि कुछ वर्ष पहले चार राज्यों (बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश) के लिए बीमारू शब्द का इस्तेमाल किया गया था जिसका उपयोग एक तरह से आर्थिक विकास, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और अन्य मामलों में काफी पिछड़े थे, इस बजह से इस शब्द का उपयोग किया गया।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह