उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में धर्म से जुड़े सवालों का जवाब तलाशेंगी स्टीव जॉब्स की पत्नी 'कमला', स्वामी कैलाशानंद गिरि ने दिया है ये नाम

दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी, ऐपल की स्थापना स्टीव जॉब्स ने की थी। उनकी पत्नी लॉरेन पॉवेल अब महाकुंभ में भाग लेने के लिए भारत पहुंच चुकी हैं। वह मकर संक्रांति का स्नान और मौनी अमावस्या का स्नान भी करेंगी।

विजय कुमार तिवारी

निरंजनी अखाड़े के स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में महाकुंभ में स्नान व दर्शन पूजन के लिए Steve jobs की पत्नी Laurene Powell भी प्रयागराज में आयी हुयी हैं। यहां पर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने उनका नाम ‘कमला’ रखा है। इसके साथ ही उनको गिरि जी महाराज ने अपना गोत्र भी दिया है। कमला बनने के बाद लॉरेंस वाराणसी भी पहुंची, जहां पर काशी विश्वनाथ का दर्शन किया। यहां से वे अपनी 60 सदस्यीय टीम के साथ वह प्रयागराज पहुंची। वे यहां के दो प्रमुख अमृत स्नान में शामिल होंगी, जिसमें मकर संक्रांति का स्नान और मौनी अमावस्या का स्नान शामिल है। स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि वह दूसरी बार भारत आयी हैं। इस दौरान वह यहां आध्यात्मिक चिंतन में रत रहेंगी और धर्म से जुड़े सवालों का जवाब तलाशेंगी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच