मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ 
उत्तर प्रदेश

हाथरस की तरह मेरठ में घटना, पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान मची भगदड़, कई महिलाएं और बच्चे घायल

यह कार्यक्रम बीते पांच दिनों से चल रहा था और आज आखिरी दिन था।  शुरुआती जानकारी के अनुसार कथा के आखिरी दिन पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे।

मनोज आर्या

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदौड़ में कई महिलाओं और बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के परतापुर के मैदान में शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम बीते पांच दिनों से चल रहा था और आज आखिरी दिन था।  शुरुआती जानकारी के अनुसार कथा के आखिरी दिन पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौजूद है।

मौके पर मौजूद लोगों ने खुद स्थिति को संभालने की कोशिश की और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक किसी भी घायल की हालत नाजुक नहीं थी और सभी खतरे के बाहर हैं। बताया गया कि घटना गेट नंबर 1 पर हुई। मदद के लिए आसपास के गांव के लोग आए। अभी तक अधिकारियों की ओर से घटना पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ज्यादा भीड़ जुटने से मची भगदड़

जानकारी के मुताबिक एंट्री और एग्जिट के लिए अलग-अलग गेट बने थे लेकिन ज्यादा भीड़ होने की दशा में सभी लोग एंट्री गेट से ही बाहर भी निकलने लगे। ये भी बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस फोर्स पहले से तैनात थी, लेकिन कई थानों की पुलिस टीम को बुलाया गया है। हालांकि इस हंगामे में कितने लोग घायल हैं, इसकी कोई जानकारी अबतक नहीं आई है। जो भी लोग इसमें घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ऐंट्री गेट पर खड़ी भीड़ पांडाल के अंदर घुसने के लिए जद्दोजहद करती है और फिर अचानक महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिरती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग नीचे गिरी हुई महिलाओं को उठाने का प्रयास करते हैं।

मेरठ एसएसपी ने क्या कहा?

मीडिया से बातचती में में मेरठ के एसएसपी ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से ऐसे हालात बने, राहत की बात है कि वहां कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कई पुलिस अधिकारी, मेडिकल की टीम और एम्बुलेंस मौजूद हैं। पुलिस के साथ वॉलंटियर भी वहां मौजूद हैं। पूरी व्यवस्था रखी गई है। तत्काल घायलों को अटेंड किया गया है। एसएसपी ने कहा कि इस घटना की हर एंगल से जांच की जाएगी।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा