लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की नैनी जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक उदयभार करवरिया को गुरुवार सुबह जेल से रिहा कर दिया गया। जिसे लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में कोहराम मच गया। सपा ने उदयभान करवरिया की रिहाई को लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है।
सपा विधायक जवाहर यादव की हत्या के मामले में दोषी पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया को राज्यपाल आनंदीबेन पटेली की तरफ से क्षमादान के बाद गुरुवार सुबह प्रयागराज की नैनी सेन्ट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। इस रिहाई को लेकर सपा नेता बीजेपी पर निशाना साधते हुए कह रहे हैं कि उदयभान को उपचुनाव के मद्देनजर रिहा किया गया है।
सपा समर्थक इस रिहाई को उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि प्रयागराज की फूलपुर सीट पर उपचुनाव होना है। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में उदयभान करवरिया का अच्छा प्रभाव माना जाता है। यही वजह है कि करवरिया को जेल से रिहा किया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेने ले संविधान के अनुच्छेद 161 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए करवरिया की समयपूर्व रिहाई के लिए राज्य सरकार की सिफारिश को स्वीकार करते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश पारित किया था। प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट ने जेल में करवरिया के अच्छे आचरण का हवाला देते हुए उन्हें रिहा करने की सिफारिश की थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उदयभान करवरिया ने समाजवादी पार्टी के विधायक जवाहर यादव की एके 13 अगस्त, 1996 को करवरिया बंधुओं ने दिन दहाड़े प्रयागराज तत्कालीन इलाहाबाद में गोलियों से छलनी कर दिया था। यह पहला मौका था जब इलाहाबाद में एके-47 चलाई गई थी। इस मामले में चार नवंबर 2019 को करवरिया को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।