सुरेश खन्ना, सीएम योगी, माता प्रसाद पांडेय (फोटो-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'बाबा का बुलडोजर कहां गया?', सदन में योगी के सामने 'फतेहपुर मकबरा' विवाद में सपा का हंगामा

Fatehpur Tomb Dispute: यूपी विधानसभा में मंगलवार को फतेहपुर मकबरा विवाद पर सपा ने जमकर हंगामा किया। विधायकों ने वेल में घुस कर नारेबाजी की। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

Saurabh Pal

UP News: यूपी विधानसभा में दूसरे दिन फतेहपुर मकबरे पर भगवा झंडा लहराने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। काफी कोशिश के बाद भी सदन ऑर्डर में नहीं आया, जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 1.50 मिनट पर बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने फतेहपुर मकबरे में भगवा झंडा फहराने और तोड़-फोड़ का मामला उठाया।

सपा नेता पांडेय ने कहा कि संगठित तरीके से एक पार्टी के नेता ने ऐलान किया कि ये मकबरा हिंदुओं का है। सुरक्षा के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन भीड़ अंदर घुस गई। सौहार्द बिगाड़ने का काम चल रहा है। मुस्लिम मदरसों और मकबरों को तोड़ो, ताकि सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़े।

"बाबा का बुलडोजर कहां गया?"

माता प्रसाद पांडेय ने सदन में कहा कि भाजपा प्रदेश में दंगा कराना चाहती है। हम दंगाई सरकार के खिलाफ झुकने वाले नहीं है। पुलिस के दम पर सरकार नहीं चलेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा विधायक वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। सपा विधायकों ने सीएम योगी पर तंजिया लहजे में " दंगाईयों को मिट्टी में मिलाओ" "बाबा का बुलडोजर कहां गया" जैसे नारे लगाए।

आरोपियों का नाम पढ़ने से योगी ने खन्ना को रोका

विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय का जवाब देने के लिए मंत्री सुरेश खन्ना खड़े हुए। उन्होंने कहा कि फतेहपुर के बवाल में सरकार शामिल नहीं है। मैं आपकी बातों का खंडन करता हूं। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। कल ही 10 नामजद व 160 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया था। इस दौरान खन्ना ने आरोपियों का नाम पढ़ना शुरू किया, तभी मुख्यमंत्री योगी ने उनका हाथ पकड़ कर रोक दिया। इस माता प्रसाद ने कहा कि भाजपा सदन नहीं चलाने देना चाहती है। ये दंगा करने वालों को बचा रही है। भाजपा प्रदेश को दंगे में झोकना चाहती है। सपा नेता ने कहा कि फतेहपुर में भीड़ जुटाने वाले भाजपा नेता का FIR में नाम नहीं है। पांडेय का इशारा फतेहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष की तरफ था।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि फतेहपुर के डाक बंगला चौराहे पास स्थित अब्दुल समद मकबरे पर हिंदू सगंठनों ने चढ़ाई कर दी थी। इसमें बजरंग दल, हिंदू महासभा सहित अन्य संगठनों के करीब 2 हजार कार्यकर्ता मकबरे को मंदिर बताकर तोड़ फोड़ करने लगे। इस दौरान एक युवक ने मकबरे की छत पर चढ़कर भगवा झंडा लहराने लगा। उसने झंडा गुबंद में बांध दिया। दरअसल इस मकबरे पर काफी पहले से विवाद चल रहा है। हिंदू सगंठनों का दावा है कि इस स्थान पर एक हजार साल पहले ठाकुर जी का मंदिर था। वहीं मुस्लिम समुदाय का मानना है कि यह शुरु से ही मकबरा है। यह उनकी आस्था का प्रतीक है।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें