संभल हरिहर मंदिर मुद्दा (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

संभल हरिहर मंदिर पदयात्रा: ऋषिराज गिरि महाराज और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की, समर्थकों ने तोड़ा बैरिकेड

जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर प्रकरण को लेकर पुलिस-प्रशासन की अनुमति के बिना ही कैलादेवी धाम से हरिहर मंदिर तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान ऋषिराज गिरि महाराज और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की हुई

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • यूपी के संभल में हरिहर मंदिर पदयात्रा के दौरान महंत ऋषि राज गिरी और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की

  • हरिहर मंदिर यात्रा को लेकर जामा मस्जिद कमेटी ने जताई आपत्ति; यात्रा रोकने की मांग

  • PAC-RRF तैनात, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

संभल में श्रीहरिहर मंदिर और शाही जामा मस्जिद विवाद को लेकर माहौल गरमा गया। गुरुवार को प्रस्तावित पदयात्रा बिना प्रशासन की अनुमति के निकाली गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व मां कैला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरि महाराज के द्वारा किया गया। इसमें बड़ी संख्या में साधू-संतों और समर्थकों का हुजूम उमड़ा।

पुलिस से भिड़े संत-समर्थक

पदयात्रा में अंतरराष्ट्रीय हरिहर सेना के संस्थापक, जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर के पक्षकार व कैलादेवी धाम के महंत ऋषिराज गिरी महाराज सबसे आगे दिखे। उनके समर्थक झंडा लहराते और नारेबाजी करते हुए लगातार आगे बढ़ते रहे। पदयात्रा को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश तो पुलिस और महंत के साथ चल रहे संतों व भक्तों के बीच तीखी बहस हो गई। यह बहस जल्द ही धक्का-मुक्की में बदल गई। इस दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई।

नहीं थी पदयात्रा की अनुमति

इस पदयात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं दी गई थी, इसके बावजूद कानून व्यवस्था को बनाये रखने और किसी भी हिंसा को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। कैलादेवी धाम से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों और हरिहर मंदिर के आसपास पुलिस की सख्त निगरानी रही।

'हर साल यात्रा निकालेंगे'

हरिहर मंदिर के मुद्दे पर पैदल मार्च से पहले मां कैला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरि महाराज ने कहा कि वो हर साल 19 तारीख को यात्रा निकालते रहेंगे और वहां तक पहुंचते रहेंगे। जब तक इस शरीर में प्राण हैं, ऐसा करते रहेंगे। जब तक भगवान हरिहर के दर्शन नहीं कर लेते और परिक्रमा पूरी नहीं कर लेते, तब तक ऐसा करते रहेंगे; हम अपने प्रयास क्यों रोकें?

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार