सीओ अनुज चौधरी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

संभल के बड़बोले सीओ का ट्रांसफर...अब चंदौसी सर्किल संभालेंगे अनुज चौधरी, होली-जुमा और ईद पर दिया था बड़ा बयान

अनुज चौधरी को संभल सर्किल से हटाकर चंदौसी सर्किल में तैनात किया गया है। हालांकि यह सर्किल भी संभल जिले का ही हिस्सा है। अब सहायक पुलिस अधीक्षक (एसपी) आलोक भाटी संभल सर्किल की कमान संभालेंगे।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: पिछले साल 24 नवंबर को संभल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद इस साल होली के दौरान अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे संभल सीओ अनुज चौधरी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें संभल सर्किल से हटाकर चंदौसी सर्किल में तैनात किया गया है। हालांकि यह सर्किल भी संभल जिले का ही हिस्सा है। अब सहायक पुलिस अधीक्षक (एसपी) आलोक भाटी संभल सर्किल की कमान संभालेंगे।

बताया जा रहा है कि कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने और स्थानीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। हालांकि इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। संभल सीओ अनुज चौधरी के अलावा कुछ अन्य अफसरों का भी तबादला किया गया है।

इन अफसरों का भी हुआ तबादला

बहजोई सर्किल में तैनात सर्किल ऑफिसर डॉ. प्रदीप कुमार सिंह को वहां से हटाकर सीओ ट्रैफिक बनाया गया है। अभी तक सीओ ट्रैफिक रहे संतोष कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वह यूपी डायल-112 के भी प्रभारी रहेंगे। इसके साथ ही चंदौसी में तैनात क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्धू को बहजोई सर्किल का सीओ बनाया गया है।

क्यों चर्चा में आए थे अनुज चौधरी

बीती होली के दौरान सीओ अनुज चौधरी को लेकर अचानक कई विवाद उठने लगे थे। सीओ का नाम पहली बार तब चर्चा में आया था, जब उन्होंने होली और शुक्रवार के अवसर पर आयोजित शांति समिति की बैठक में कहा था कि होली साल में एक बार आती है और जुमा 52 बार आता है। अगर कोई रंगों से परहेज करता है तो उसे घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

अनुज चौधरी ने होली के बाद ईद को लेकर भी एक विवादित बयान दिया था। तब उन्होंने कहा था अगर ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी पड़ेगी। उनके दोनों ही बयानों को लेकर उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी जमकर सियासत हुई थी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच