अखिलेश यादव (सौजन्य सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव के फॉर्मूले से हो जाएंगे मालामाल! जानें दिवाली से पहले कैसे होगा यह कमाल

Akhilesh Yadav: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भी तेजी देखी गई। इसी बीच अखिलेश यादव ने सोने के भाव को लेकर एक बड़ा दावा किया है। जिसे सुनकर आप के भी होश उड़ जाएंगे।

पूजा सिंह

Big Statement Of Akhilesh Yadav:  सोने-चांदी की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। जिस तेजी से सोने-चांदी के भाव बढ़ते जा रहे हैं, आने वाले दिनों में आम आदमी के लिए इसे खरीदना एक सपना सा हो जाएगा। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान सामने आया है। जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोने की कीमतों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, सोना खरीद लो, क्‍योंकि दिवाली तक इसकी कीमत 2 लाख तक हो जाएगी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने अर्थव्यवस्था और सरकार की नीतियों पर यह टिप्पणी की। अखिलेश यादव ने इसके पीछे तर्क दिया कि सुनने में आया है कि कोई सोना बहुत इकट्ठा कर रहे है।

सिख समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए अखिलेश यादव

शुक्रवार को लखनऊ में सपा पार्टी कार्यालय में सिख समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, सिख समाज ने भारत को नई पहचान दिलाई है और कई सीटें जिताने का काम किया है। अखिलेश ने आगे कहा कि मैं पगड़ी पहनाने वाले युवा साथी को भी धन्यवाद देता हूं। इस दौरान बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि, बीजेपी सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। भाजपा के राज में स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभाग पूरी तरह चौपट हो चुके हैं।

सोने और चांदी की कीमतों में देखी गई तेजी

बता दें कि, सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। सोने का दाम बढ़कर फिर 1.10 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी की कीमत ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंच गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 1,09,707 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि इससे पहले गुरुवार को 1,09,097 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 24 कैरेट सोने में 24 घंटों में 610 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है।

22 कैरेट का भाव

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,00,492 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 99,933 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 82,280 रुपए हो गया है, जो कि पहले 81,823 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखी गई है और यह ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है। चांदी का दाम 3,509 रुपए बढ़कर 1,28,008 रुपए प्रति किलो था।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज