सपा विधायक रागिनी सोनकर (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

भाजपा को सिर्फ बिजनेस करना है, आमजन मानस को भी बेच रहे; सपा विधायक रागिनी सोनकर का सरकार पर तीखा हमला

Samajwadi Party Attack on BJP: डिंपल यादव ने कहा कि जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी ने महिलाओं में लैपटॉप देने का काम किया है, उसी तरह हर महिला को हम महिला सम्मान निधि योजना के तहत 40 हजार रुपये देंगे।

मनोज आर्या

Samajwadi Party Leaders on BJP: समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव, नसीम सोलंकी और रागिनी सोनकर ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए हिजाब विवाद, जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र) मुद्दे, कृति सेनन विज्ञापन विवाद और महिलाओं के लिए यूपी सरकार की फ्री बस सर्विस पर प्रतिक्रिया दी।

डिंपल यादव ने कहा कि जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी ने महिलाओं में लैपटॉप वितरण का कार्य किया, महिलाओं को पेंशन देने का काम किया और कन्या विद्या धन देने का काम किया, ठीक उसी प्रकार प्रदेश की प्रत्येक महिला को समाजवादी पार्टी 40 हजार रुपये देने का काम महिला सम्मान निधि योजना के तहत करेगी।

सपा विधायक नसीम सोलंकी ने क्या कहा?

सपा विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि मौजूदा सरकार में महिलाओं की कितनी इज्जत है और कितना सम्मान उनको दिया जाता है, यह लाठी के दम पर सबने देख लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार उन महिलाओं से दर्द पूछे, जो रोज कमाती है और रोज खर्च करती है। कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन विवाद और अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि किसी के पहनावे पर कोई टिप्पणी नहीं होनी चाहिए।

'सपा हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है'

सपा विधायक रागिनी सोनकर ने महिलाओं के लिए यूपी सरकार की फ्री बस सर्विस पर कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है, उन्हें सशक्त करने का प्रयास किया है, और आगे आने वाले समय में भी महिलाओं को फ्री बस सेवा समाजवादी पार्टी देगी।

'सबकुछ बेचना चाहती है भाजपा सरकार'

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबकुछ बेच रही है। वह चाह रही है कि किस प्रकार से बिजली को भी बेच दे। यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है। वे बिजनेस-माइंडेड लोग हैं। उन्हें लोगों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है। उनको लोगों की भावनाओं, शिक्षा, रोजी-रोटी और चिकित्सा से कोई मतलब नहीं है। उन्हें सिर्फ बिजनेस करना है और इसके लिए वे आमजन मानस को भी बेच रहे हैं।

सपा के घोषणाओं पर बीजेपी का पलटवार

बिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह ने डिंपल यादव की ओर से किए गए वादे पर तंज कसा है। सपा सांसद की ओर से महिलाओं के लिए 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' के तहत हर साल 40 हजार रुपए देने के वादे पर श्रेयसी सिंह ने कहा कि विपक्ष की कथनी और करनी में काफी अंतर है।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर