सपा प्रमुख अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल! सपाइयों को दिया जीत का महामंत्र, कल से बूथ लेवल पर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ हुई बैठक में मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथन हुआ। इस दौरान अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत का फार्मूला बताया।

मनोज आर्या

UP Assembly Election 2027: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का शंखनाद कर दिया है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ हुई बैठक में मिशन 2027 की तैयारियों पर उन्होंने मंथन किया। बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को जीत का फार्मूला बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी जितनी सकारात्मकता के साथ आम लोगों के बीच जाएगी, सत्ता की दूरी उतनी ही कम होगा। मंगलवार से पार्टी बूथ लेवल पर विधानसभा क्षेत्रों में अपना प्रचार अभियान शुरू करेगी और संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत करने की योजना है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा किए जा रहे अन्याय के खिलाफ सपा जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। उन्होंने यह कहा कि सपा के सत्ता में आने बाद पिछले सरकार में हुए सभी एनकाउंटर की जांच कराई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक इतिहास में प्रदेश में इतनी भ्रष्ट सरकार कभी नहीं रही।

यूपी में बंद सरकारी स्कूलों पर सरकार को घेरा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक दिवस के मौके पर सपा प्रदेश में बंद किए गए लगभग 26 हजार स्कूलों को लेकर एक कार्यक्रम करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता इन स्कूलों में जाकर लोगों को सरकार की नीतियों और उनके कामकाज के बारे में बताएंगे। भाजपा सरकार पर स्कूल बंद करने के आरोप लगाते हुए सपा प्रमुख ने इस एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ नुकसानदायक बताया।

भाजपा और सपा में एआई वीडियो वॉर शुरू

अखिलेश यादव ने एसटीएफ के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सरकार पर विपक्षी दलों के नेताओं को बदनाम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से वीडियो बनवाकर प्रसारित करने का आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी को लेकर बनाए गए एक एआई वीडियो का भी जिक्र किया। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार एआई का खेल न खेले, क्यों सपा भी इस तकनीक में उससे कम नहीं है। सपा सरकार ने लैपटॉप बांटे थे, यह सभी जानते हैं।

युवा के लिए नौकरी और महंगाई पर भी सवाल

भाजपा पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में युवाओं को नौकरी नहीं मिली, जबकि चीनी और पेट्रोल समेत अन्य जरूरी चीजों के दाम तेजी से बढ़ गए। किसानों को उनके सफल का उचित भाव नहीं मिल रहा है। बड़े स्तर पर लूट और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का मुद्दा उठाया

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की स्थिति पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि एक्सप्रेसवे में गड्ढे हो गए हैं, लेकिन अब डिजाइन में गड़बड़ी की बात कही जा रही है। उन्होंने पूछा कि अगर डिजाइन गलत था, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लगा। सपा प्रमुख ने पीडब्ल्यूडी में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगया और प्रयागराज कुंभ से अब तक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की बात कहते हुए विकास के कामों पर सवाल उठाए।

SCO Summit: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से युद्ध के बाद पहली बार मिले PM मोदी, क्या हुई बात?

CJP की 5 सितंबर रैली को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी! याचिका खारिज, CJI सूर्यकांत ने क्या कहा?

दूध उत्पादकों के लिए राहत की खबर, CM विजय का ऐलान, दूध खरीद रेट में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा

दिल्ली में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.7 लाख नाम हटे, कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

पेट्रोल पर पारदर्शिता क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने E20 पर सुनवाई से किया इनकार, जानें क्या थी पूरी मांग