प्रेमानंद महाराज, (फाइल फोटो) 
उत्तर प्रदेश

प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए बुरी खबर, अनिश्चितकाल के लिए पदयात्रा स्थगित; ये बड़ी वजह आई सामने

Premanand Maharaj: आश्रम के सेवादारों ने बताया कि संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा निश्चित काल तक स्थगित रहेगी। जब भी पदयात्रा शुरू होगी, भक्तों को इसकी जानकारी पहले ही दे दी जाएगी।

मनोज आर्या

Premanand Maharaj Health Update: संत प्रेमानंद महाराज से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो उनके भक्तों को निराश कर सकती है। उनकी एक झलक के लिए भक्त घंटों इंतजार करते हैं। महाराज जी रोज रात 2 बजे श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी से लेकर श्री हित राधा केली कुंज आश्रम तक पदयात्रा करते हुए भक्तों को दर्शन देते थे। हालांकि, बीते कुछ दिनों से यह पदयात्रा रोक दी गई है, जिससे भक्तों में मायूसी का माहौल है। दरअसल, पिछले दो दिनों से यात्रा में संत के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं और इससे भक्त परेशान हैं। भक्त घंटों महाराज जी की एक झलक के लिए इंतजार में रहें पर दर्शन नहीं हो पाए।

जिसके बाद आश्रम के सेवादारों ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से महाराज जी की पदयात्रा स्थगित की गई है। आश्रम की ओर से भक्तों से अपील की गई है कि वे रास्ते में खड़े न हों और धैर्य बनाए रखें। महाराज जी के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। फिलहाल यह यात्रा अनिश्चित काल तक स्थगित रहेगी। जब भी पदयात्रा शुरू होगी, भक्तों को इसकी जानकारी पहले ही दे दी जाएगी।

20 साल से फेल है दोनों किडनियां

बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। करीब 20 साल से उनकी दोनों किडनियां फेल है। पहले हफ्ते में तीन बार डायलिसिस होता था, लेकिन अब समस्या बढ़ने के कारण सप्ताह में 4 से 5 बार डायलिसिस हो रहा है। इससे पहले भी स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से उनकी यह पदयात्रा कई बार रोकी गई थी। कई सेलेब्स और भक्तों ने बाबा को अपनी किडनी ऑफर की लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उनका मानना है कि भगवान ने जितना जीवन दिया है उसे कोई नहीं छीन सकता। अब भगवान के भक्त प्रार्थना कर रहे हैं कि महाराज शीघ्र ही स्वस्थ होकर भक्तों के बीच आकर राधारानी का गुणगान करें।

कई सेलेब्स प्रेमानंद महाराज के भक्त

संत प्रेमानंद महाराज के संदेशों को देश-दुनिया में करोड़ों लोग सुनते हैं। कई सेलेब्स भी इनके दीवाने हैं। क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, अभिनेता आशुतोष राणा, गायक हंसराज रघुवंशी, कन्हैया मित्तल, स्वस्ति जैन समेत कई सेलेब्स वृंदावन के केलिकुंज आश्रम में महाराज से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेने आते हैं। प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बढ़ती भीड़ के कारण वे अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह चार बजे पदयात्रा निकालते हैं। उनके प्रति प्रेम का भक्तों का समर्पण इतना है कि आधी रात से पहले ही लोग कतारों में लग जाते हैं। हर उम्र के लोग उनके अनुयायी हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज