कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बिल्डिंग की छत गिरी (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, 6 मजदूरों को मलबे से निकाला गया...कई के दबे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत का लेंटर अचानक गिर गया। मलबे में दबे 6 मजदूरों को निकाला गया है।

Saurabh Pal

कन्नौजः उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत का लेंटर अचानक गिर गया। मलबे में दबे 6 मजदूरों को निकाला गया है। वहीं कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल व राहत बचाव का कार्य करने वाली टीम पहुंच गई है। टीम ने मलबे में दबे 6 लोगों को निकाला है। टीम मलबे को हटाने में जुटी हुई है। हादसे के समय कई मजदूर आसपास काम रहे थे। जिस वजह से स्थानीय लोगों का कहना है कि कई और मजदूर मलबे में दबे हो सकते हैं।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस हादसे में कई अन्य मजदूर भी मलबे में फंसे हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है। रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ। लेंटर गिरने की आवाज करीब आधा किलोमीटर तक सुनाई दी। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग चौक गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर देखा तो बिल्डिंग की छत ही नीचे आ गई थी।

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत कर्मी घटना की गंभीरता को देखते हुए बचाव कार्य में जुटे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में दबे लोगों को जल्दी ही बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं, प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना संज्ञान लिया है। सभी घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम भी रवाना की गई है। मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल