वर्दी पहने युवती का गांव वाले स्वागत करते हुए फोटो: सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

बदायूं: बहू को IPS अफसर समझ गांव वालों ने फूल-माला पहनाकर किया स्वागत, खुली पोल, रिपोर्ट दर्ज

साक्षी सिंह

बदायूं: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) में फर्जी आईपीएस अफसर (fake IPS officer) बनकर रौब झाड़ने वाली एक युवती के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसके पहले पुलिस ने युवती को थाने बुलाकर बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया था। इस पर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

फर्जी IPS युवती की ऐसे खुली पोल

बदायूं के अलापुर इलाके में 15 दिन पहले एक युवती की पुलिस के वर्दी में फोटो वायरल होई थी, जिसमें युवती आईपीएस अधिकारी की वर्दी पहने थी। वर्दी पर अशोक की लाट लगी थी। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस के स्थान पर आईपीएस लिखा था। 

खुद को बताया ट्रेनी IPS अफसर

मामले में छानबीन के दौरान पता चला था कि युवती काजल यादव मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली है। उसने करीब आठ माह पहले दारानगर के एक युवक से शादी की थी। युवक गाजियाबाद की एक कंपनी में काम करता है। एक एप के माध्यम से दोनों संपर्क में आए थे। 

बहू का फूल माला से स्वागत 

युवक ने खुद को एक कंपनी में मैनेजर बताया था और जबकि युवती ने कहा था कि वह आईपीएस की ट्रेनिंग कर रही है। युवती कई बार गांव आकर रही। एक दिन वह आईपीएस अधिकारी की वर्दी पहनकर आई। तब उसके गांव वालों ने फूल माला पहनाकर उसका स्वागत किया था। इसके फोटो भी वायरल हुए थे।

पुलिस पर उठा सवाल ताे मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक,  खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर युवती रौब झाड़ती थी। महिला आईपीएस के गांव दारा नगर आने और उसका स्वागत होने का मामला चर्चा में आया तो पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ करने के बाद उसे बिना कोई कार्रवाई किए ही छोड़ दिया। अब अलापुर थाने में युवती काजल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार