अयोध्या में नहीं होगा रावण दहन, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

Dussehra 2025: इस साल अयोध्या में नहीं होगा रावण दहन, प्रशासन ने लगाई रोक, नहीं दी गई अनुमति

Ayodhya में राम कथा पार्क में आयोजित फिल्मी रामलीला में इस वर्ष रावण दहन नहीं हो सकेगा। जिला प्रशासन ने इस ‘गैर पारंपरिक’ आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

प्रतीक पाण्डेय

Rawan Dahan in Ayodhya: अयोध्या में 22 सितंबर से राम कथा पार्क में चल रही फिल्मी रामलीला इस बार रावण दहन के बिना ही संपन्न होगी। आयोजकों ने प्रशासन पर सहयोग न करने और पदाधिकारियों को रात में उठाए जाने के आरोप लगाए हैं।

जिला प्रशासन ने इसे ‘गैर पारंपरिक कार्यक्रम’ बताते हुए रावण दहन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस निर्णय को लेकर आयोजकों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है।

प्रशासन ने रावण दहन को बताया गैर पारंपरिक

रामलीला आयोजकों की ओर से 2 अक्टूबर को 240 फीट ऊंचे रावण पुतले के दहन का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा कारणों और आयोजन की प्रकृति को देखते हुए इसकी इजाजत नहीं दी। अयोध्या प्रशासन का कहना है कि यह आयोजन पारंपरिक ढांचे से इतर है और भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अनुमति नहीं दी जा सकती।

रात में उठाए जाने का आरोप, आयोजक नाराज

रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष मालिक 'बॉबी' ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस रात में एक बजे उनके एक पदाधिकारी को घर से उठाकर ले गई। उन्होंने कहा, “हमने हमेशा प्रशासन की अनुमति के अनुसार ही काम किया है, फिर भी हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे हम कोई अपराधी हों।” सुभाष मालिक ने आगे कहा कि जब हमने अनुमति नहीं मिलने की लिखित सहमति दी, तभी पुलिस अधिकारी सामने आए। उन्होंने सवाल किया कि क्या वे आतंकवादी हैं जो उनके पदाधिकारियों को इस तरह रात में उठाया जा रहा है?

प्रशासन ने जारी किया वीडियो बयान

सुभाष मालिक की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जिला प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए वीडियो बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि आयोजन को लेकर पूर्व में दी गई अनुमतियों की समीक्षा के बाद रावण दहन के कार्यक्रम को अनुमति देना उचित नहीं पाया गया। रामलीला का मंचन पूर्ववत चलता रहेगा, लेकिन दहन जैसी गतिविधियों की इजाजत नहीं है।

प्रमुख कलाकार कर रहे रामलीला में अभिनय

फिल्मी रामलीला में कई बड़े नाम जुड़े हैं। इस बार मंचन में रवि किशन, मनोज तिवारी, अवतार गिल, राकेश बेदी, बिंदु दारा सिंह और मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका विश्वकर्मा जैसे कलाकार भाग ले रहे हैं। आयोजन समिति का कहना है कि दहन नहीं होगा लेकिन रामलीला का मंचन तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत