अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)  
उत्तर प्रदेश

'वक्फ बिल का विरोध करने वाले देशद्रोही' बीजेपी नेता के बयान पर भड़के अखिलेश के चाचा, बोले- सड़कछाप गुंडे...!

सपा नेता राम गोपाल यादव ने फिरोजाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड संवैधानिक है, इस बिल में किए गए संशोधनों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी और यह विफल होगा।

अभिषेक सिंह

फिरोजाबाद: वक्फ संशोधन कानून आज के समय में बड़ा मुद्दा बना हुआ है। जिस पर पक्ष-विपक्ष में जमकर बहस छिड़ी हुई है। विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने पत्रकरों से बात करते हुए वक्फ को लेकर सुप्रिम कोर्ट का दरवाजा खटकाने की बात कही है। इतना ही नहीं, उन्होंने बिहार के एक भाजपा नेता को भी खरी-खोटी सुनाई है।

राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव आज फिरोजाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने एक अस्पताल का उद्घाटन किया और उसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड संवैधानिक है, इस बिल में किए गए संशोधनों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी और यह विफल होगा।

उन्होंने कहा कि अभी सभी खुश हैं, यह बिल मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों के लिए घातक है। जब कलेक्टर चाहेंगे, नजूल की जमीन बताकर जमीन पर कब्जा कर लेंगे। 12 अप्रैल को आगरा में करणी सेना के प्रदर्शन के बयान पर उन्होंने कहा कि करणी सेना क्या है, इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष गूंगा मेदी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई, तब वे कुछ नहीं कर सके।

आगरा में दलितों की संख्या और बहुसंख्यक पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि करणी सेना आगरा में कुछ नहीं कर पाएगी। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा रामनवमी पर शोभा यात्रा पर रोक के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां कोई रोक नहीं है, सोशल मीडिया उनकी सरकार को बदनाम करने में लगा हुआ है। मैं टीएमसी सांसदों से रोज बात करता हूं, ऐसा कुछ नहीं है।

गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद और माओवाद को जल्द खत्म करने के बयान पर राम गोपाल यादव ने कहा कि माओवाद खत्म होना अच्छी बात है, सभी यही चाहते हैं लेकिन सरकार को यह भी देखना चाहिए कि माओवादियों के साथ-साथ कई और निर्दोष लोग भी मारे जाते हैं। बिहार भाजपा नेता द्वारा वक्फ बिल का विरोध करने वाले नेताओं को देशद्रोही कहने के बयान पर राम गोपाल यादव ने कहा कि ये लोग गली के गुंडों की तरह बात करते हैं, इनके बारे में बात करने में क्या है।

बिहार के नेता तेजस्वी यादव का वक्फ बिल पर बयान जिसमें कहा गया कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम बिल को कूड़ेदान में फेंक देंगे। इस पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि यह सही है कि यह बिल असंवैधानिक है, इसका कोर्ट में कोई आधार नहीं होगा। यह सरकार संविधान विरोधी सरकार है, सरकार संविधान को खत्म कर रही है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच