डिंपल, अखिलेश और पूजा पाल (फोटो-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव से बोलीं पूजा पाल, जब डिंपल ने भी दिया भाजपा को वोट तो सिर्फ मुझ पर एक्शन क्यों?

Pooja Pal News: पूजा पाल ने अखिलेश यादव को एक लेटर लिखा है। उन्होंने लेटर में लिखा कि जब भाजपा को वोट डिंपल यादव भी दे रहीं हैं तो सिर्फ मुझपर कार्रवाई क्यों हुई।

Saurabh Pal

UP Politics: समाजवादी पार्टी से निष्कासन के बाद से ही विधायक पूजा पाल सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। अब उन्होंने सपा का एक अंदरूनी राज खोला है। दरअसल पूजा पाल ने अखिलेश यादव को एक चिट्ठी लिखकर कुछ सवाल पूछे हैं, साथ ही अपना गुनाह पूछा है। इतना ही नहीं इस लेटर के जरिए समाजवादी पार्टी पर चायल विधायक ने हमला भी किया है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम लिखी चिट्ठी पूजा पाल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि अन्याय और विश्वसाघात के खिलाफ मेरी आवाज, पार्टी से निष्कासन केवल मेरा नहीं बल्कि यूपी की दलित, पिछड़ी और गरीब जनता की आवाज दबाने का प्रयास है। मैंने संघर्ष किया है और आगे भी संघर्ष करती रूंगी।

'अखिलेश यादव में दिखी थी पूजा को उम्मीद'

इसके आगे पूजा ने कहा कि मैं विपरीत परस्थितियों में संघर्ष करके दो बार विधायक बनीं। इसमें समाजवादी पार्टी का कोई सहयोग नहीं था। पहले की सरकारें मेरे पति के हत्यारे को संरक्षण देती थीं। जब आप (अखिलेश यादव) आए तो मुझे कुछ उम्मीद दिखी। आप की कार्यशैली से मुझे लगा कि आप अपराधियों के खिलाफ हैं। आप मुझ जैसे गरीब, पिछड़े को न्याय दिला सकते हो। पूजा पाल ने आगे लिखा कि इसीलिए मैं समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के कहने पर पार्टी ज्वाइन की और आपक नेतृत्व स्वीकार किया।

सपा में काम करते हुए निराशा हाथ लगीः पूजा पाल

पूजा ने कहा कि मैंने समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा और तीसरी बार विधायक बनी, लेकिन पार्टी कार्य करते हुए लगा कि पिछड़े, दलित दूसरे दर्जे के नागरिक हैं।पहले दर्जे में तो मुस्लिम हैं, चाहे वो जितना बड़ा अपराधी हो। उनको सम्मान देना, उनकी शक्ति बढ़ाना समाजवादी पार्टी की पहली प्राथमिकता है। मैं प्रयास किया कि आप मेरे पति के हत्यारे को सजा दिलाएंगे, लेकिन हर प्रयास के बाद निराशा हाथ लगी।

डिंपल यादव ने भी दिया भाजपा को वोट तो कार्रवाई मुझ पर क्यों?: पूजा

चायल विधायक पूजा पाल ने आगे कहा कि मुझे राज्यसभा के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को वोट देने कारण पार्टी से निकाला है तो मैं पूंछना चाहती हूं कि मेरे निष्कासन के बाद कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में डिंपल यादव सहित अन्य सपा सांसदों ने भी तो भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया। आप सिर्फ हमें इस बात की सजा कैसे दे सकते हो। यह अंहकार ही है कि आप एक विधवा और अति पिछड़ी जाति की बेटी के अंदर गुनाह दिखता है। यही गुनाह तो आपकी पत्नी और भाई ने भी किया है। पूजा ने कहा कि ऐसे कई मौके आए जब आपने कभी बसपा, कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा को वोट दिए और दिलाए हैं।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी