एनटीपीसी भर्ती 2026 (सोर्स- सोशल मीडिया)
प्रयागराज

RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में 5,165 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 12वीं पास और ग्रेजुएट युवाओं को मौका

Railway Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB NTPC Recruitment 2026 के तहत 5,165 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इनमें ग्रेजुएट के 3,477 और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 1,688 पद शामिल हैं।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

RB NTPC Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) भर्ती-2026 के तहत कुल 5,165 रिक्त पदों को भरने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इनमें स्नातक स्तर के अभ्यर्थियों के लिए 3,477 पद, जबकि 12वीं पास यानी अंडर-ग्रेजुएट स्तर के अभ्यर्थियों के लिए 1,688 पद निर्धारित किए गए हैं।

स्वीकृत पदों में सबसे अधिक 2,750 पद गुड्स ट्रेन मैनेजर के बताए गए हैं। इसके अलावा चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर के 56, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट के 300 और सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट के 371 पद शामिल हैं।

12वीं पास के लिए भी हजारों अवसर

अंडर-ग्रेजुएट स्तर पर कुल 1,688 पद रखे गए हैं। इनमें कमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क के 700, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट के 600, अकाउंट्स क्लर्क-कम-टाइपिस्ट के 200 और ट्रेन क्लर्क के 188 पद शामिल हैं। इससे 12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी हासिल करने का बड़ा अवसर सामने आया है।

एक पद पर 42 दावेदार, 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी

आरआरबी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 1,092 पदों के लिए आयोजित टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) भर्ती परीक्षा में देशभर से 46,138 अभ्यर्थी शामिल हुए। यानी औसतन एक पद पर करीब 42 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रहा। प्रयागराज में 578, मुजफ्फरपुर में 782 और जम्मू-श्रीनगर में करीब 700 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

26 सितंबर के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विस्तृत समय-सारणी भी निर्धारित की है। विभिन्न स्तरों की समीक्षा के बाद नोडल आरआरबी को 26 सितंबर से आगे की भर्ती प्रक्रिया और केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना जारी करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इससे माना जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाया जाएगा।

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं