राहुल गांधी सोर्स- @INCIndia
प्रयागराज

आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब

Chhatron Ki Goonj In Prayagraj: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रयागराज में छात्रों को संबोधित किया। 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को देश की असली शक्ति बताया।

अमन मौर्या

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज दौरे पर हैं। प्रयागराज में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मैं दर्द, डेटा, दौलत की बात करना चाहता हूं। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आपसे इन तीन चीजों पर बात करना चाहता हूं। ये आप हैं, भारत की शान हैं, आप भारत की शक्ति हैं, आप  भारत की स्ट्रेंथ हैं। आगे राहुल ने कहा कि जब मैं कहता हूं कि आप भारत की शक्ति हैं, भारत की स्ट्रेंथ हैं, तो मैं भीड़ की बात नहीं कर रहा हूं। मैं हर नागरिक, हर युवा की बात कर रहा हूं।

संगम नगरी प्रयागराज पहुंचने पर राहुल गांधी का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रयागराज में राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहें हैं। कार्यक्रम में राहुल ने छात्रों से कहा कि आप भारत की ताकत और गौरव हैं; जब मैं यह कहता हूं तो मैं हर भारतीय नागरिक की बात करता हूं।

मैं दर्द, डाटा और दौलत की बात करने आया: राहुल गांधी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज मैं आपसे दर्द, डाटा और दौलत की बात करने आया हूं। हिंदुस्तान में 40 करोड़ युवा हैं, जो इस देश की ताकत हैं। इसलिए 21वीं सदी में देश दो चीजों के कारण आगे बढ़ सकता है- युवाओं की ताकत और युवाओं का डाटा। युवा + डाटा = 21वीं सदी की इकॉनमी।

  • आपके डाटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है

  •  डाटा से AI बनाया जा सकता है, लेकिन AI से डाटा नहीं बनाया जा सकता

उंगलियों पर गिनाई पेपर लीक समस्या

मंच पर एक युवा ने राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए यूपी में पेपर लीक की समस्या पर अपनी बात रखी। युवा ने कहा, जब से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से लगातार पेपर लीक हो रहा है। इन सभी पेपर लीक के मामले मैं उंगलियों पर गिना सकता हूं।
जैसे-

  • 2017 दरोगा भर्ती परीक्षा – पेपर लीक

  • 2018 यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा – पेपर लीक

  • 2020-21 यूपी SI भर्ती परीक्षा – पेपर लीक

  • 2022 लेखपाल भर्ती परीक्षा – पेपर लीक

  • 2023 RO/ARO भर्ती परीक्षा – पेपर लीक

  • 2023 यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा – पेपर लीक

प्रयागराज को बताया ज्ञान का सेंटर

छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अपने घर को याद करते हुए कहा कि मेरे परिवार का घर प्रयागराज में था। मुझे यहां आकर बहुत खुशी होती है। ये शहर Knowledge का सेंटर हुआ करता था।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO