अतीक के बेटों की पेशी में मददगारों की पहचान की जा रही है  (सोर्स : सोशल मीडिया)
प्रयागराज

प्रयागराज: विधान सभा चुनाव से पहले अतीक गैंग पर शिकंजा कसने की तैयारी, करीबियों की तलाश में जुटी पुलिस

Accomplices Court Appearance Atiq’s Sons : अतीक के बेटों की पेशी में मददगारों की मौजूदगी से बढ़ी पुलिस की निगाह, जीशान उर्फ जानू इमरान और इश्तियाक समेत कई नाम चर्चा में।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • डीएम और पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में गठित हुई टीमें

  • शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर

  • जीशान उर्फ जानू इमरान और इश्तियाक समेत कई नाम चर्चा में

The Police Keeping Eye Activities family Associates Atiq : प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद के गैंग पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अतीक की मौत के बाद उसके परिवार और करीबियों की गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।

अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अतीक के करीबियों की सक्रियता और उसके बेटों के राजनीतिक भविष्य को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच पुलिस ने अतीक गैंग से जुड़े लोगों की तलाश तेज कर दी है।

अतीक के दोनों बेटे अलग अलग जेलों में बंद हैं

अतीक के दो बेटे अली और उमर उमेश पाल हत्याकांड से पहले से ही अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं। अली झांसी और उमर लखनऊ जेल में निरुद्ध है। परिवार में एक बेटे अजहन की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सुपुर्द-ए-खाक के दौरान दोनों भाइयों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

इसके बाद ठेकेदार से वसूली के आरोप में दर्ज मामले में अली की प्रयागराज जिला न्यायालय में पेशी के दौरान भी उसके समर्थन में कई लोगों की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी।

पेशी में मददगारों के नाम आए सामने

पेशी के दौरान अली के मददगारों के रूप में अतीक के साढ़ू जीशान उर्फ जानू इमरान, इश्तियाक और अन्य लोगों के नाम सामने आने की चर्चा है।

छोटू यादव समेत अतीक के अन्य करीबियों की गतिविधियों को लेकर भी पुलिस सतर्क है। बताया जा रहा है कि इनमें से कई लोग फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

चुनावी चर्चाओं के बीच पुलिस की सक्रियता

अतीक के बेटे अली की पेशी के दौरान समर्थकों और मददगारों की मौजूदगी के बाद स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी शुरू हुई कि अतीक के बेटे 2027 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक मैदान में उतर सकते हैं।

हालांकि, चुनाव लड़ने को लेकर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। ऐसे में फिलहाल इसे राजनीतिक चर्चा के रूप में ही देखा जा रहा है।

अतीक से जुड़े करीबियों पर कार्रवाई का सिलसिला तेज

पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया के प्रयागराज में कार्यभार संभालने के बाद अतीक और उसके करीबियों से जुड़े मामलों में कार्रवाई का सिलसिला तेज हुआ है। जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में करीबियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर तलाश कराई जा रही है।

दूसरी ओर अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित गुड्डू मुस्लिम का अब तक पता नहीं चल सका है। दोनों पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। ऐसे में अतीक नेटवर्क से जुड़े लोगों पर कार्रवाई पुलिस के लिए अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर