राहत-बचाव करते लोग (सोर्स- नवभारत लाइव)
प्रयागराज

प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर भीषण हादसा; कार की टक्कर से गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, 11 घायल

Prayagraj Road Accident: प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र में प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला और बच्चों समेत 11 लोग घायल हुए हैं।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

Prayagraj Jaunpur Highway Road Accident: फूलपुर क्षेत्र में प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर बेलहाबांध गांव के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। हादसे में महिला और बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।

पीछे से कार की टक्कर से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा फूलपुर क्षेत्र में प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर बेलहाबांध गांव के सामने हुआ। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे स्थित गड्ढे में पलट गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। वाहनों के पलटने से उनमें सवार लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

11 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

दुर्घटना में कुल 11 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें तीन घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को बाहर निकालने और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज चल रहा है ।

हादसे के बाद मची अफरातफरी

हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क किनारे गड्ढे में कार और ई-रिक्शा पलटने से दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं