एयर मार्शल तरुण चौधरी ने बमरौली वायु सेना स्टेशन का दौरा सोर्स- नवभारत लाइव
प्रयागराज

बमरौली एयरबेस पहुंचे एयर मार्शल तरुण चौधरी, परखीं ऑपरेशनल तैयारियां; जवानों को दिया जीत का मंत्र

Air Marshal Tarun Chaudhary Bamrauli Visit: एयर मार्शल तरुण चौधरी ने बमरौली वायु सेना स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परिचालन तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, अमन मौर्या

Prayagraj Air Force Station Operational Review: प्रयागराज में वायु सेना स्टेशन बमरौली में वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) एयर मार्शल तरुण चौधरी पहुंचे। उन्होंने एयरबेस की परिचालन तैयारियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं, निर्माण कार्यों और तकनीकी बदलावों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वायु योद्धाओं से बातचीत कर उनकी कार्यक्षमता, तैयारियों और तकनीकी चुनौतियों की जानकारी ली।

ऑपरेशनल तैयारियों का लिया जायजा

एयर मार्शल तरुण चौधरी ने स्टेशन की युद्धक तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों और तकनीकी बदलावों की प्रगति भी देखी। अधिकारियों ने उन्हें एयरबेस की वर्तमान क्षमताओं और तैयारियों से अवगत कराया।

एयर मार्शल तरुण चौधरी ने बमरौली वायु सेना स्टेशन का दौरा

ग्राउंड क्रू और इंजीनियरों से बातचीत

प्रयागराज दौरे के दौरान एयर मार्शल ने ग्राउंड क्रू और इंजीनियरों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उपकरणों के रखरखाव और संचालन की बारीकियों को समझा। जवानों से नई तकनीकों और आधुनिक गैजेट्स के संचालन में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए जवानों का उत्साह बढ़ाया।

एयर मार्शल तरुण चौधरी ने बमरौली वायु सेना स्टेशन का दौरा

जवानों को दिया संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल का संदेश

जलपान के दौरान एयर मार्शल ने वायु सैनिकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वायु सेना की असली ताकत उसकी परिचालन दक्षता और जवानों की सजगता है। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का सटीक और प्रभावी उपयोग करने तथा हर परिस्थिति के लिए रणनीतिक रूप से तैयार रहने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने युवा पायलटों के प्रशिक्षण स्तर का भी मूल्यांकन किया।

परिवार कल्याण योजनाओं की भी समीक्षा

एयर मार्शल ने एयरबेस परिसर में परिवारों के लिए संचालित स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़े कल्याणकारी कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभाव की जानकारी ली। अंत में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर एयरबेस की सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की समीक्षा की। दौरे के दौरान वायु सेना परिवार कल्याण संघ की क्षेत्रीय अध्यक्ष सविता चौधरी भी उनके साथ रहीं।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन इमारत हादसे में 1 की मौत, अब भी कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

Delhi Satya Niketan: बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे से आ रही थीं मदद की आवाजें, देखें हादसे की 10 भयावह तस्वीरें

पूरा शरीर अंदर, सिर्फ सिर बाहर...दिल्ली हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO