श्रमिक आंदोलन नोएडा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

नोएडा में हिंसक हुए मजदूर आंदोलन पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 60 लोगों को किया गिरफ्तार; 200 से पूछताछ जारी

Noida News: नोएडा-एनसीआर में श्रमिक हिंसा पर पुलिस का एक्शन 60 लोग गिरफ्तार, 200 से पूछताछ। पुलिस ने 14 मौतों की खबर को बताया अफवाह।

सजल रघुवंशी

Noida Labour Protest: दिल्ली से सटे नोएडा, फरीदाबाद और बुलंदशहर के औद्योगिक इलाकों में श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा। कई जगहों पर आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में होने का दावा किया है लेकिन बवाल के बाद की तस्वीरें हालात की गंभीरता को साफ दर्शा रही हैं सड़कों पर बिखरे पत्थर, जली हुई गाड़ियां और टूटे हुए इमारतों के शीशे। नोएडा में हुए इस हिंसक प्रदर्शन की जांच के लिए प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया है।

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 60 लोगों को गिरफ्तार किया है और करीब 200 लोगों से पूछताछ की गई है। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि हिंसा फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर अफवाहों पर सख्ती

हिंसा के बीच सोशल मीडिया पर भी कई भ्रामक दावे सामने आए। एक पोस्ट में यह दावा किया गया कि पुलिस फायरिंग में 14 लोगों की मौत हो गई जिसे पुलिस ने पूरी तरह फर्जी बताया। नोएडा पुलिस ने ऐसे दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिन्होंने यह अफवाह फैलाने की कोशिश की। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें।

सरकार और प्रशासन की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार श्रमिकों के साथ खड़ी है लेकिन उन्हें किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि इस तरह की घटनाओं के पीछे साजिश हो सकती है। वहीं श्रम मंत्री अनिल राजभर ने भी कहा कि कुछ भारत विरोधी तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं और श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की।

आसपास के जिलों में भी हाई अलर्ट

हिंसा के बाद गाजियाबाद पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया और कंपनी मालिकों व कर्मचारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसीपी कोतवाली उपासना पाण्डेय के अनुसार लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी स्थिति में माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और श्रमिकों से संवाद स्थापित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ किया जाएगा।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?