नसीमुद्दीन सिद्दीकी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'बारी बारी से सबको ठोका जा रहा है...', अखिलेश के नेता ने भरे मंच से दिया बयान; BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Baghpat PDA Meeting: बागपत में पीडीए के मंच से नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने एक विवादित बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि बारी-बारी से सभी को ठोका जा रहा है।

सजल रघुवंशी

Nasimuddin Siddiqui Statement: बागपत में पीडीए के मंच से नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने एक विवादित बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि बारी-बारी से सभी को ठोका जा रहा है। कभी मुसलमान, कभी अनुसूचित जाति, तो कभी पिछड़े वर्ग। सिद्दीकी ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि ब्राह्मणों को बीजेपी में 'द्वितीय नागरिक' जैसा दर्जा दिया जा रहा है और आने वाले समय में हर वर्ग को इसका सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल बागपत में पीडीए संवाद कार्यक्रम में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मंच से ऐसा बयान दे दिया। जिसने सीधे तौर पर सियासी माहौल को भड़का दिया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

भाजपा पर लगाया समाज को बांटने का आरोप

मंच से नसीमद्दीन सिद्दीकी कहते हैं कि जब मुसलमान को ठोका जाता है तो शेड्यूल कास्ट वाला देखकर कहता है मुल्ला जी ठोक दिए गए और जब शेड्यूल वाला ठोका जाता है तो बैकवर्ड कास्ट देखता है। सिद्दीकी ने अपने संबोधन में बीजेपी पर समाज को बांटने की राजनीति का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज देश में लोगों को धर्म और जाति के नाम पर लड़ाया जा रहा है। मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे खड़े कर असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।

ब्राह्मण समाज की अनदेखी का लगाया आरोप

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भारतीय जनता पार्टी पर ब्राह्मण समाज की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें प्राथमिक स्थान नहीं मिल रहा और उन्हें दूसरे दर्जे का नागरिक जैसा महसूस कराया जा रहा है। उनके इस बयान को सवर्ण वोट बैंक को साधने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।

विकास दुबे एनकाउंटर का किया जिक्र

सिद्दीकी ने चर्चित विकास दुबे एनकाउंटर का जिक्र करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि विकास दुबे अपराधी था और उसे सजा मिली, तो उसके परिवार को क्यों परेशान किया गया। अपने भाषण के अंत में उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जो आज दूसरों के साथ हो रहा है, वह कल सभी के साथ हो सकता है और 'बारी-बारी से सबका नंबर आएगा'।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग