बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ बरसाईं 15 गोलियां

Shoaib Bobby Shot Dead: मुख्तार अंसारी के शूटर रहे शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शोएब बॉबी लखनऊ के जेलर हत्याकांड में आरोपी था। उसे बाराबंकी के असैनी इलाके में गोली मारी गई।

अर्पित शुक्ला

Mukhtar Ansari's Shooter Shoaib Bobby Shot Dead: मुख्तार अंसारी के शूटर रहे शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शोएब बॉबी लखनऊ के जेलर हत्याकांड में आरोपी था। जानकारी के अनुसार, उसे बाराबंकी के असैनी इलाके में गोली मारी गई। पुलिस के शुरुआती बयानों के मुताबिक, शोएब बॉबी पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां चलाई गईं। जेलर हत्याकांड में शोएब आरोपी था। लोगों ने कहा कि मुख्‍तार अंसारी की मौत के बाद बॉबी विपक्षियों के निशाने पर भी आ गया था।

कहा जा रहा है कि लखनऊ की तरफ से आ रही कार को हमलावरों ने निशाना बनाया, जिसमें शोएब सवार था। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कहा जा रहा है कि कार सवार शोएब पर करीब 15 राउंड गोली चलायी गयी है। फिलहाल मौके से कारतूस के पांच खाली खोखे बरामद किए गए हैं।

मौके पर ही हो गयी मौत

गोली लगने के बाद मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस शोएब को तुरंत अस्पताल ले गई है। हालांकि मौके पर ही शोएब की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने में जुट गए हैं। बाराबंकी पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। इस वारदात के बाद पूरे जिले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भयभीत हैं और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्क हो गई है।

बताया जा रहा है कि इस तरह से हत्या की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय और अपर पुलिस अधीक्षक विकास त्रिपाठी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने का निर्देश दिया।  बाराबंकी पुलिस ने हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है हत्‍यारों को पकड़ने के लिए पुलिस अब आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस शोएब बॉबी का नाम चर्चित जेलर हत्याकांड में सामने आया था। इसके अलावा बॉबी पर हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े कई मुकदमे दर्ज थे। कुछ लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में गैंग के भीतर वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश की चर्चाएं भी सामने आई थीं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हत्या गैंगवार का नतीजा तो नहीं है।

साथ ही साथ ये भी बताया जा रहा है कि एडीजी जोन लखनऊ भी हत्या की सूचना के बाद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज