मुरादाबाद में मर्डर के बाद पुलिस, इनसेट में मृतका, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में 7 बीघा जमीन के लिए बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, रात भर शव के पास देता रहा पहरा

Moradabad Murder: मुरादाबाद के उमरी गांव में जमीन बेचने के विवाद में एक बेटे ने अपनी मां की डंडे से पीटकर हत्या कर दी और पूरी रात शव के पास ही बैठा रहा। इस भयावह मंजर को देखने के बाद लोग कांप उठे।

प्रतीक पाण्डेय

Son Killed Mother in UP: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सात बीघा जमीन के लालच में एक बेटे ने अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी बेटा फरार होने के बजाय रात भर मां के शव के बगल में ही बैठा रहा।

यह घटना मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव उमरी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ऋषिपाल की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उनके हिस्से की सात बीघा जमीन उनकी पत्नी सावित्री के नाम हस्तांतरित हो गई थी। सावित्री का एक बेटा कपिल और एक विवाहित बेटी है। आरोपी कपिल अपनी मां के नाम दर्ज इसी जमीन को बेचना चाहता था, जिसका उसकी मां सावित्री लगातार विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर घर में अक्सर कलेश रहता था।

सिर पर डंडे से वार और मौके पर मौत

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की शाम भी इसी जमीन को लेकर मां और बेटे के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। उस समय शोर-शराबा सुनकर आसपास के पड़ोसियों ने दखल दिया और बीच-बचाव कर विवाद को शांत करा दिया था। हालांकि, देर रात जब सब सो गए, तब कपिल ने दोबारा जमीन बेचने का मुद्दा उठाया। सावित्री के फिर से मना करने पर कपिल अपना आपा खो बैठा और उसने पास रखे डंडे से मां पर हमला कर दिया। डंडे के प्रहार सावित्री के सिर पर लगे, जिससे अत्यधिक चोट आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पूरी रात शव के पहरे पर बैठा रहा कातिल

हत्या की इस वारदात के बाद जो मंजर दिखा उसने सबको चौंका दिया। आरोपी कपिल ने भागने की कोई कोशिश नहीं की, बल्कि वह पूरी रात अपनी मां के निर्जीव शरीर के पास ही बैठा रहा। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों को घटना का पता चला, तब पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कपिल को हिरासत में ले लिया है और सावित्री के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच