कानपूर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे। दरअसल यहां 4 महीने पहले लापता हुई एक महिला का शव डीएम आवास के पास से बरामद किया गया है। पुलिस ने महिला के शव को ज़मीन खोदकर बाहर निकाला है।
जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महिला की हत्या के आरोप में शहर के एक जिम ट्रेनर को भी अरेस्ट किया है। जिम ट्रेनर पर आरोप है, कि उसने पहले महिला को मौत के घाट उतारा और फिर खुद को बचाने के लिए पुलिस के डर से महिला के शव को डीएम आवास के पास ज़मीन में गाड़ दिया।
इसे भी पढ़ें : चीन-भारत का मसला नहीं है सुलझा, जयशंकर बोले- LAC पर गश्त समझौते से का मतलब ये नहीं कि सबकुछ हो गया है ठीक
कानपूर पुलिस ने महिला का ज़मीन में गड़ा शव बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर उससे हत्या को लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के विषय में जानकारी देते हुए कानपूर के डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि घटना 24 जून की है। पीड़िता, आरोपी के जिम में ट्रेनिंग के लिए जाती थी। पीड़िता किसी बात से खासी नाराज थी और उसकी आरोपी से तीखी बहस हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर यहीं दफना दिया। उसने यहां गड्डा खोदकर उसका शव दफना दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब हमने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने पर सहमति: संसद के शीतकालीन सत्र में प्रस्ताव, लद्दाख बना रहेगा UT
फ़िलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी विमल शहर के एक जिम में ट्रेनिंग देता है, इसी के जिम में मृतक महिला भी आती थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसके बाद गुस्साए जिम ट्रेनर ने महिला का क़त्ल कर दिया और उसके शव को डीएम आवास के पास दफना दिया।