सपा का विरोध प्रदर्शन (सोर्स- नवभारत लाइव)
मेरठ

सहारनपुर मस्जिद मामले में कलेक्ट्रेट पर सपा का विरोध प्रदर्शन, कहा- हिंदू मुस्लिम को लड़वाना चाहती है भाजपा

Protest In Meerut: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में कलेक्ट्रेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विधायक अतुल प्रधान ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

कपिल सोनी, स्निग्धा श्रीवास्तव

Saharanpur Mosque Demolition Protest Meerut: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण और ध्वस्तीकरण पश्चात् सपा के 22 सदस्य प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों को मंडलायुक्त सहारनपुर से मिलने के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा सपा नेताओं को अलोकतांत्रिक तरीके से उनके गृह जनपदों में हाऊस अरेस्ट करने के विरोध में मंगलवार को दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि सहारनपुर में जिस तरह धार्मिक स्थल पर कार्रवाई की गई, उससे भाजपा सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया है।

सरकारी महकमों के अधिकारी भी भाजपा के इशारे पर काम कर रहे

115 साल पुरानी मस्जिद को गिराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोप लगाया कि सरकारी महकमों के अधिकारी भी भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट के डीएम की ओर से मस्जिद को सील किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन सुबह ही बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया।

सपा विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का ताना-बाना खत्म करने की कोशिश कर रही है। समाजवादी पार्टी ऐसी राजनीति का हमेशा विरोध करती रही है और आगे भी करती रहेगी। जब भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिंदू धार्मिक स्थलों को गिराने की कार्रवाई हुई, तब भी सपा ने उसका विरोध किया था।

अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा गिराए जाने पर भी किया विरोध

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा गिराए जाने के मामले में भी पार्टी विरोध में खड़ी रही थी। अब सहारनपुर की मस्जिद गिराए जाने का भी पुरजोर विरोध किया जाएगा। अतुल प्रधान ने कहा कि हिंदुस्तान की सभ्यता और संस्कृति हिंदू-मुस्लिम भाईचारे पर आधारित रही है। जब कोई मुसलमान मुश्किल में होता है तो हिंदू उसकी मदद के लिए खड़ा होता है और जब कोई हिंदू मुश्किल में होता है तो मुसलमान मदद के लिए हाथ बढ़ाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की गंदी सोच वाली राजनीति इस सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रही है। सपा विधायक ने कहा कि भाजपा की हिंदू-मुस्लिम राजनीति अब ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता के लिए संघर्ष करती रहेगी और भाजपा को अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी।

हाउस अरेस्ट किए जाने का भी विरोध

अतुल प्रधान ने खुद को हाउस अरेस्ट किए जाने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने से रोकना उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने बताया कि सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर मस्जिद के ध्वस्तीकरण के संबंध में कोर्ट द्वारा तय अवधि और एक दिन पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता के अनुसार कानूनी प्रकिया का पालन करने और ध्वस्तीकरण न कर सील करने का आश्वासन देने के पश्चात् भी रात के अंधेरे में अलोकतांत्रिक तरीके से विधि कार्य न करते हुए उक्त मस्जिद को बुल्डोजर के बल पर जमींदोज कर दिया गया।

सम्प्रदायिक रास्ते पर ले जाने का अवैधानिक कृत्य

उन्होंने कहा कि सरकार ने सोची समझी रणनीति ओर साजिश करके अधिकारियों के माध्यम से प्रदेश को सम्प्रदायिक रास्ते पर ले जाने का एक अवैधानिक कृत्य किया है, जब कोर्ट में न्याय मिल सकता था तो मस्जिद क्यों गिराई गई‌। उन्होंने कहा कि सपा के प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य विधायक अतुल प्रधान कल जब सहारनपुर कलेक्ट्रेट में गिराई गई मस्जिद को देखने और मस्जिद कमेटी व उससे जुडे लोगों से वार्ता कर प्रतिनिधि मण्डल के साथ मंडलायुक्त से मिलने के लिये अपने आवास से निकले तो पुलिस ने अपनी गाडी उनके आवास के बाहर लगाकर रास्ता रोक दिया। जब विधायक अतुल प्रधान ने रोके जाने का कारण पूछा तो कोई कारण न बता पाए।इस दौरान सीओ सिविल लाईन एवं नौचंदी थाना प्रभारी की विधायक अतुल प्रधान के समर्थकों से नोंक-झोंक भी हुई।

पुलिस के दम पर प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार में पुलिस के दम पर प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है। इसलिये जनप्रतिनिधियों को उच्च अधिकारियों से मिलकर वैधानिक संवाद से भी रोका जा रहा है जो अवैधानिक व अलोकतांत्रिक है। यह कैसा लोकतंत्र है, जहां हम अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज नहीं उठा सकते और न ही उचित माध्यम से अपनी बात रख सकते। उन्होंने कहा कि, हमारे घरों पर पुलिस का पहरा लगाकर आने जाने से रोका जा रहा है, जो लोकतंत्र पर अघात है। उन्होंने कहा कि इस ज्ञापन के माध्यम से हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आग्रह करते है कि एक न्यायिक आयोग का गठन कर सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वस्त की गई मस्जिद की निष्पक्ष जांच की और साथ ही पूरे प्रकरण में दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार