Meerut Sachin Sirohi Statement: कभी लव-जेहाद, कभी जेहाद लैंड तो कभी अवैध मस्जिद और मदरसों को ध्वस्त करने की मांग करने वाले अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही लगातार हिंदुत्व की आवाज उठाते रहे हैं। फिर चाहे उन्हें जान से ही करने की धमकी ही क्यों न मिल जाए। फिर चाहे उन पर दर्जनों मुकदमे ही क्यों न दर्ज हो जाए। लेकिन सचिन सिरोही तो हिंदुत्व का झंडा बुलंद करते हुए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने योगी सरकार से सहारनपुर की तरह मेरठ में भी बनी अवैध मस्जिदों और मदरसों को ध्वज करने की मांग की है।
इसके अलावा उन्होंने योगी सरकार से विभिन्न थानों में 22 से ज्यादा मुकदमे दर्ज होने वाले व्यक्ति बदर अली पर रासुका लगाने की मांग की है। क्योंकि, हाल ही में आजाद समाज पार्टी के नेता बदर अली ने बीजेपी आरएसएस और बजरंग दल को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद सचिन सिरोही मैदान में उतर आए और पुलिस प्रशासन से आसपा नेता बदर अली पर रासुका लगाने की मांग की है। बता दें कि इस विवादित टिप्पणी के बाद सचिन सिरोही ने थाने पहुंचकर बदर अली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
लेकिन मंच से आपत्तिजनक बयान मामले में पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी बदर अल के खिलाफ भले ही मुकदमा लिख लिया हो, लेकिन हिन्दू संगठन के सचिन सिरोही इस मुकदमे से संतुष्ट नहीं। उनका कहना है कि यह मामला शहर में दंगा भड़काने की श्रेणी में आता है, इसलिए रासुका लगायी जानी चाहिए।
यहां यह भी याद रहे कि छह दिन पुराने इस मामले में मुकदमा तब लिखा गया, जब सचिन सिरोही ने भूख हड़ताल व धरने की धमकी अफसरों को दे दी थी। यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया। हिन्दू संगठन के नेता ने सीएम योगी तक को पत्र लिखा था। बदर अली पर आरोप है कि, उन्होंने अनुमति के सभा आयोजित कर उन्होंने भाजपा, आरएसएस और बजरंगदल पर टिप्पणी की थी।
देहलीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला बुरुस निवासी आसपा नेता बदर अली ने गत 30 अगस्त को बिना अनुमति के मुस्लिम समुदाय के लोगों को एकत्र कर सभा की थी। सभा में दिए बयानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हिंदू संगठन के सचिन सिरोही ने पुलिस को आठ दिन पहले दी तहरीर में बताया था कि वायरल वीडियो में बदर अली शहर में दंगा फैलाने की नीयत से भड़काऊ भाषण देते दिख रहे थे।
भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस, भाजपा एवं बजरंग दल वाले एक बार नहीं दस बार सोचेंगे कि किसी टोपी वाले को नहीं मारना है। यदि तुम इस बार मुझे चुनाव जिता दोगे तो कोई तुम्हें मेरे सामने मार नहीं पाएगा। वीडियो के आधार पर बदर अली के खिलाफ देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया।
बता दें कि बदर अली पर थाना देहली गेट, ब्रह्मपुरी, सदर बाजार, रेलवे रोड, नौचंदी, लिसाड़ी गेट, सिविल लाइन, टीपी नगर, साइबर क्राइम, लोहिया नगर और शहर कोतवाली समेत गाजियाबाद के कई थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। मार्च 2021 में गैंग्सटर कार्रवाई भी हो चुकी है।