मरीज की मौत (सोर्स- फोटो नवभारत)
मेरठ

मेरठ के सिरोही हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया एक्सपायरी इंजेक्शन देने का आरोप

Meerut Sirohi Hospital Death Case: सिरोही हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक्सपायरी इंजेक्शन लगाए जाने के आरोपों के कुछ दिन बाद मरीज हारून की दूसरे अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कपिल सोनी, स्निग्धा श्रीवास्तव

Meerut Hospital Expired Injection Allegation: टीपीनगर थानाक्षेत्र के बागपत रोड स्थित सिरोही हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। कुछ दिन पहले उपचार के दौरान मरीज को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगने के बाद अब उसी मरीज हारून की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला।

डेंगू और बुखार होने पर सिरोही हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

पुलिस के मुताबिक जानी थाना क्षेत्र के सिसौला गांव का रहने वाला हारून पुत्र अली हसन को करीब छह दिन पहले डेंगू और बुखार की शिकायत के चलते बागपत रोड स्थित सिरोही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए एक्सपायरी इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगाया था। मामला बढ़ने पर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची थी और अस्पताल प्रबंधन व परिजनों से बातचीत कर विवाद शांत कराया था।

शुक्रवार देर रात दूसरे अस्पताल में हारून की मौत

उस समय अस्पताल प्रबंधन की ओर से उपचार के दौरान बना पूरा बिल माफ करने और परिजनों द्वारा जमा कराई गई रकम वापिस करने की बात कही गई थी। इसके बाद हारून को बेहतर उपचार के लिए परिजन दूसरे अस्पताल लेकर चले गए थे। लेकिन शुक्रवार देर रात दूसरे अस्पताल में उपचार के दौरान हारून ने दम तोड़ दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन दोबारा सिरोही हॉस्पिटल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही बरतने के साथ ही एक्सपायरी इंजेक्शन लगाए जाने के आरोप लगाए। हंगामे की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया।

परिजनों ने सिरोही हॉस्पिटल पर लगाए गंभीर आरोप

इस मामले में परिजनों का कहना है कि सिरोही हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हारून की हालत बिगड़ी थी। उनका आरोप है कि यदि समय रहते उचित उपचार मिलता तो उसकी जान बच सकती थी। हालांकि मरीज की मौत का वास्तविक कारण क्या था, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस के अनुसार मामले में दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर आरोपों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मेरठ पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला