(डिज़ाइन फोटो) 
उत्तर प्रदेश

मेरठ हादसा: तीन मंजिला मकान गिरने से अब तक 9 की मौत, कई लोग मलबे में अभी भी दबे

उत्तर प्रदेश के मेरठ में जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान गिरने से अब तक 8 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए।

राहुल गोस्वामी

मेरठ/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान गिरने से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने आज रविवार को इस बाबत जानकारी दी। वहीं मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई वहीं अभी तीन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर बचाव कार्य अब भी जारी है।

खबर है कि इस मकान के मलबे में दबने वाले एक ही परिवार के करीब 8 से 10 लोग हैं। जब यह हादसा हुआ है उस वक्त उनके परिजन दूसरी जगह पर थे जिसकी वजह से वह बच गए हैं। उन्होंने ही प्रशासन को सूचना दी है कि उनके बाकी परिवार के सदस्य दबे हुए हैं। मौके पर दमकलकर्मियों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू स्टार्ट किया है। वहीं SDRF और NDRF को भी सूचना दी गई थी।

राज्य के राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से सुबह जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘मकान के अचानक ढहने से मलबे में 15 लोग दब गए। अब तक कुल 12 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है जिनमें से 9 की मौत हो गई, 5 लोग अभी भी फंसे हुए हैं जबकि बचाए गए लोगों में से 3 की मौत हो गई है। शेष को मलबे से निकालने का प्रयास जारी है।” मेरठ में लगातार तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। यह मकान एक तंग गली में मौजूद है जिसकी वजह से रेस्क्यू में तेजी नहीं लाई जा पा रही है।

इस बाबत अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई जिसकी जानकारी तत्काल आपात सेवाओं को दी गई। बचाव अभियान की निगरानी के लिए मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) डी के ठाकुर, मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नचिकेता झा और वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ। विपिन ताडा समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल, दमकल विभाग और पुलिस की टीम मलबे से लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। इस हादसे का संज्ञान CM योगी ने भी लिया है और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए, साथ ही सीएम ने बचाव कार्यों में तेजी लाने को कहा है।

बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, यूपी-बिहार-उत्तराखंड से ओडिशा तक IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल से करें बात

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें