मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा (सोर्स- फोटो नवभारत) 
मथुरा

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम

Mathura Road Accident: नवादा में मथुरा डिपो की रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल सवार दंपती और उनके मासूम बच्चे को टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Road Accident Near Mathura Highway Police Station: थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत नवादा में शुक्रवार को एक सड़क हादसें एक दंपित की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मासूम बच्चें की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक मथुरा डिपो की रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल सवार दंपती और उनके मासूम बच्चे को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस को भी कब्जे में ले लिया गया है। थाना हाईवे पुलिस मृतक दंपति के रिश्तेदारों से भी संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

अनंत सिंह की पत्नी से छिना राज्य मंत्री का दर्जा, सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस

व्यापारी बोले होगा 10 हजार करोड़ का घाटा तो राहुल बोले कर देंगे 30 सेकेंड में रैली खत्म, रख दी एक शर्त

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

सपा का नाम बदलकर समाजवादी यादव परिवार कर ले अखिलेश, कैराना में जमकर बरसे ओवैसी; यूपी की सियासत में मचा घमासान

यह खरगे की नहीं, राहुल की भाषा है, मल्लिकार्जुन के बयान पर संबित पात्रा का पलटवार, BJP-कांग्रेस में छिड़ी बहस