गुरु पूर्णिमा महोत्सव (सोर्स- फोटो नवभारत) 
मथुरा

बरसाना में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम, 'मेरो मन लग्यो बरसाने में' भजन पर झूमे हजारों श्रद्धालु

Guru Purnima Festival: बरसाना में चार दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान प्रिया कुंज में भव्य भजन संध्या, विशाल भंडारा और श्री राधारानी मंदिर का दिव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Barsana Guru Purnima Festival: श्री राधारानी की पावन नगरी बरसाना में आयोजित चार दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार रात्रि प्रिया कुंड स्थित प्रिया कुंज भक्ति, श्रद्धा और रसभाव से सराबोर हो उठा। ब्रज के विरक्त संत विनोद बाबा महाराज के श्रीमुख से जैसे ही प्रसिद्ध पद "मेरो मन लग्यो बरसाने में, जहाँ बिराजे राधारानी..." गूंजा, पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। श्रद्धालुओं ने जयकारों और हरिनाम संकीर्तन के बीच राधारानी की महिमा का गुणगान किया।

"ब्रज में रतन राधिका गोरी" की भावपूर्ण प्रस्तुति

भजन संध्या में नंदभवन के सेवायत एवं भजन सम्राट दिनेश गोस्वामी ने "ब्रज में रतन राधिका गोरी" की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। देर रात तक चले संकीर्तन में श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे और पूरा वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से भर गया।

भजन संध्या से पूर्व प्रिया कुंज में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संत विनोद बाबा महाराज के कृपापात्र पंडित बाबा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव की यह परंपरा वर्षों पुरानी है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब यह आयोजन श्री लाडलीजी के निज महल के स्थान पर प्रिया कुंज में अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाता है।

मंदिर की दिव्य छटा के दर्शन कर भावविभोर हो उठे श्रद्धालु

गुरु पूर्णिमा के उपरांत विश्वविख्यात श्री राधारानी मंदिर को देशी-विदेशी पुष्पों, आकर्षक प्रकाश सज्जा, मनमोहक श्रृंगार और छप्पन भोग से अलंकृत किया गया। मंदिर की दिव्य छटा के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

इस अवसर पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रतिनिधि रोहित रिछारिया, गौभक्त गोपेश बाबा, भक्तवत्सल महाराज, जुगल बाबा, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, भागवताचार्य बालकृष्ण पांडेय, श्रीजी मंदिर के रिसीवर सुशील गोस्वामी, दिनेश गोस्वामी सहित संत समाज, जनप्रतिनिधि और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। संतों के श्रीमुख से निकले रसपूर्ण पदों और भक्तों की अगाध श्रद्धा ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव को बरसाना की भक्ति परंपरा का अविस्मरणीय उत्सव बना दिया।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच