रथयात्रा (फोटो नवभारत) 
मथुरा

श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजी श्रीकृष्ण जन्मभूमि

Mathura Rath Yatra: श्रीकृष्ण जन्मस्थान से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने रथ खींचा। इस दौरान मणिपुर और गोवर्धन के कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Lord Jagannath Rath Yatra Mathura: धर्मनगरी मथुरा में गुरूवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई।

शाम करीब चार बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान से शुरू हुई रथयात्रा मथुरा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलराम और देवी सुभद्रा के दिव्य रथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। रथयात्रा डेंगेट, मंडी रामदास, चौक बाजार, स्वामी घाट, छत्ता बाजार, होली गेट, कोतवाली मार्ग और मसानी होते हुए पुनः श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंची।

पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया भगवान का स्वागत

यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ का स्वागत किया और जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस वर्ष रथयात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण मणिपुर से आए कलाकार रहे।

उन्होंने पारंपरिक ढोल-चोलम, पुंग-चोलम संकीर्तन और लोक कला की मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं गोवर्धन के कलाकारों ने भी नृत्य-संकीर्तन और धार्मिक उद्घोष से रथ यात्रा की शोभा बढ़ाई।

वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

बता दें कि रथयात्रा से पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ का विशेष पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान के रथ को खींचा।

रथयात्रा के समापन पर भगवान जगन्नाथ को जन्मस्थान परिसर स्थित प्राचीन गुंडिचा मंदिर में विराजमान कराया गया। जहां आषाढ़ शुक्ल एकादशी तक विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी