कृष्ण की लीलाएं (सोर्स- फोटो नवभारत)
मथुरा

मथुरा में 500 ड्रोन से आसमान में सजी कृष्ण की लीलाएं; जन्म से कंस वध तक दिखा अद्भुत नजारा, देखें तस्वीरें

Krishna Janmashtami Drone Show: जन्माष्टमी पर उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से 500 ड्रोन का भव्य शो आयोजित हुआ आसमान में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर बाल लीलाओं से कंस वध तक के दृश्य साकार हुए।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में जन्माष्टमी का पर्व इस बार धरती के साथ-साथ आसमान में भी भव्य और अनोखे अंदाज में दिखाई दिया। कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से आयोजित भव्य ड्रोन शो ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 500 ड्रोन के जरिए आसमान में भगवान श्रीकृष्ण की संपूर्ण लीलाओं को जीवंत किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे आसमान में जब कान्हा की अलग-अलग आकृतियां उभरीं तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।
ड्रोन शो की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग से हुई। आसमान में एक के बाद एक आकृतियां बनती गईं और उनके माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की कथा को प्रस्तुत किया गया। इसके बाद श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को ड्रोन की रोशनी और आकृतियों के माध्यम से बेहद आकर्षक तरीके से दिखाया गया। आसमान में कभी बाल गोपाल की छवि दिखाई दी तो कभी उनकी विभिन्न लीलाओं ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
शो के दौरान जैसे-जैसे भगवान श्रीकृष्ण की कथा आगे बढ़ी, आसमान में उनके जीवन से जुड़े अलग-अलग प्रसंग साकार होते गए। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के बाद कंस के अत्याचार और उसके आतंक को प्रदर्शित किया गया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा आगमन और कंस के साथ उनके संघर्ष को ड्रोन शो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। अंत में कंस वध का दृश्य दिखाया गया, जिस पर दर्शकों ने जमकर जयकारे लगाए।
जैसे ही आसमान में रोशनी से कृष्ण की लीलाएं आकार लेतीं, लोगों में उत्साह बढ़ जाता। बच्चे, बुजुर्ग और युवा अपने मोबाइल फोन में इस अद्भुत नजारे को कैद करते नजर आए। कई लोगों ने ड्रोन शो के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किए।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृष्ण की लीलाओं और ब्रज की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना भी रहा। 500 ड्रोन से सजे आसमान ने मथुरा की रात को रोशनी, भक्ति और रोमांच से भर दिया।

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल