ब्रज प्रेस क्लब ने डीएम-एसएसपी को सौंपा ज्ञापन (सोर्स- फोटो नवभारत) 
मथुरा

ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली पर लगेगी लगाम: फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई की मांग; ब्रज प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन

Mathura News: ब्रज प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने DM सी.पी. सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार को ज्ञापन सौंपकर फर्जी पत्रकारों और अवैध रूप से 'प्रेस' लिखे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Mathura Braj Press Club: ब्रज प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी सी.पी. सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार से मुलाकात कर फर्जी पत्रकारों तथा अवैध रूप से "प्रेस" लिखे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने किया।

पुलिस स्तर पर भी कराई जाएगी पत्रकारों के सत्यापन की प्रक्रिया

इस दौरान जिलाधिकारी सी.पी. सिंह ने कहा कि जिला सूचना विभाग, पुलिस एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के माध्यम से सघन जांच कराई जाएगी। यदि कोई व्यक्ति पत्रकारिता की आड़ में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि पत्रकारों के सत्यापन की प्रक्रिया पुलिस स्तर पर भी कराई जाएगी और जांच के बाद ही आवश्यक पास जारी किए जाएंगे।

पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली पर लगेगी लगाम

डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता और जवाबदेही पर की गई हालिया टिप्पणी पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य वास्तविक पत्रकारों को परेशान करना नहीं, बल्कि पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त फर्जी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराना है।

उन्होंने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह से पूरे ब्रज क्षेत्र में जागरूकता एवं सत्यापन अभियान शुरू कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और पुलिस के सहयोग से व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े जिम्मेदार पत्रकारों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की विश्वसनीयता और सम्मान बनाए रखने के लिए सभी सच्चे पत्रकारों का एकजुट होना आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार उपस्थित रहे।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां